Baljinder Kaur: सस्पेंस और इमोशन से भरपूर फिल्म ‘वध’ ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी। अब इसका सीक्वल ‘वध 2’ अपने पहले पोस्टर के साथ एक बार फिर चर्चा में आ गया है। संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर एक नई कहानी लेकर आ रही है। ये जोड़ी साल 2022 में आई फिल्म ‘वध’ के दूसरे पार्ट ‘वध 2’ को लेकर आ रही है। आज ‘वध 2’ से नए पोस्टर सामने आए हैं। इसके साथ ही फिल्म को लेकर लोगों का उत्साह दिन पर दिन बढ़ रहा है। नए पोस्टर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फिल्म का काउंटडाउन शुरू हो गया है और दर्शक इसकी कहानी जानने के लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

संजय मिश्रा का तीखा और गहन लुक
नए पोस्टर में संजय मिश्रा अपने खास अंदाज़ में नजर आ रहे हैं। उनकी आंखों में एक गहरा रहस्य, चेहरें पर गंभीरता और भावनाओं से भरा तनाव दर्शकों को तुरंत कहानी की तरफ खींचता है। फिल्म के पहले भाग में उन्होंने एक साधारण व्यक्ति के दर्द और संघर्ष को जिस तरह पर्दे पर उतारा था, उसने सभी को हैरान किया था। वध 2’ का उनका यह नया लुक संकेत देता है कि इस बार उनके किरदार की भावनात्मक गहराई और संघर्ष दोनों और बढ़ने वाले हैं।

नीना गुप्ता का सशक्त और प्रभावशाली अवतार

नीना गुप्ता हमेशा अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। उनकी आंखों में छिपा दर्द और चेहरे की गंभीरता फिल्म के रहस्य को और बढ़ाती है। दर्शक अनुमान लगा रहे हैं कि इस बार उनका किरदार कई नए मोड़ लाएगा। पोस्टर में नीना गुप्ता शांत, दृढ़ दिखाई देती हैं। ‘वध’ में उनके अभिनय ने कहानी को नई दिशा दी थी और इस बार फैन्स उम्मीद कर रहे हैं कि उनका रोल और बड़ा और ज्यादा असरदार होगा।

पोस्टर्स में दोनों सितारे इंटेंस लुक दे रहे हैं। इसमें से एक पोस्टर में संजय मिश्रा पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं। जबकि नीना गुप्ता सफेद रंग के आउटफिट में दिख रही हैं। इन पोस्टर्स को शेयर करते हुए संजय मिश्रा ने कैप्शन में लिखा, ‘कभी-कभी आप जो देखते हैं, वो पूरा सच नहीं होता।’ इसके साथ ही फिल्म की रिलीज का काउंटडाउन भी शुरू हो गया है। ‘वध 2’ अगले साल 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *