Baljinder Kaur: Bigg Boss 19 का सफर तमाम उतार-चढ़ाव, बहस और बड़े ट्विस्ट से भरा रहा। टीवी रियलिटी शो Bigg Boss 19 का फिनाले 7 दिसंबर 2025 की रात हुआ जब होस्ट सलमान ख़ान ने घोषणा की कि इस सीजन का विजेता है गौरव खन्ना। शो के ग्रैंड फिनाले में गौरव ने बाकी कंटेस्टेंट्स को पछाड़ते हुए न सिर्फ ट्रॉफी हासिल की बल्कि लोगों के दिलों में एक खास जगह भी बनाई। गौरव खन्ना ने ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये की इनामी राशि भी हासिल की।
गौरव खन्ना की जीत की कहानी
Bigg Boss 19 के शुरुआती हफ्तों में कई लोग गौरव को शांत और पीछे रहने वाले कंटेस्टेंट के रूप में देखते थे। जहाँ Bigg Boss के घर में ज़ोर-ज़ोर से बोलना, लड़ाई करना और गुस्सा दिखाना अक्सर ज़्यादा ध्यान खींचता है, वहीं गौरव खन्ना ने शुरुआत से ही एक अलग रास्ता अपनाया। उन्होंने खेल को गरिमा और शांति के साथ खेला। वह बेवजह लड़ाइयों में नहीं पड़े।
हर टास्क में अपनी रणनीति और फोकस दिखाया। मुश्किल टास्क और “टिकट टू फिनाले” जैसे चैलेंज में उनकी चुस्ती-फुर्ती और समझदारी काम आई।
उनकी यह सादगी कई बार लोगों को धोखा भी दे गई कई को लगा कि वह “कम नजर आते हैं” या “कम बोलते हैं” लेकिन फैंस उनकी गहराई और मजबूत व्यक्तित्व को पहचानने लगे।इसी मजबूती और निरंतरता ने उन्हें जीत की ओर पहुँचा दिया।
गौरव खन्ना ने कड़ी टक्कर के बाद जीता खिताब
फिनाले में गौरव खन्ना के सामने फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल, प्रणीते मोरे और अमाल मलिक जैसे मज़बूत प्रतियोगी थे। इनमें से विशेष रूप से फरहाना भट्ट को उनका सबसे कड़ा प्रतिद्वंदी माना जा रहा था। वोटिंग के दौरान दोनों के बीच लंबे समय तक रोमांचक टक्कर बनी रही। लेकिन अंत में दर्शकों के प्यार और भारी संख्या में मिले वोटों की बदौलत गौरव ने बाज़ी मार ली और खिताब अपने नाम कर लिया।
Bigg Boss 19 का यह सीजन भले ही विवादों, बहसों और उथल-पुथल से भरा रहा हो लेकिन अंत में गौरव खन्ना की जीत ने साबित किया कि दिखावे से नहीं बल्कि संतुलन, समझदारी और जनता के वोट से जीत हासिल होती है। उनकी जीत सिर्फ एक ट्रॉफी या पैसे का इनाम नहीं है यह उनके संघर्ष, संयम और गेमप्लान की जीत है। गौरव ने न सिर्फ Bigg Boss 19 जीता बल्कि लोगों का दिल भी जीत लिया और यही किसी भी विजेता की सबसे बड़ी पहचान होती है।
