Muskan Garg: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों बहुत खुश और भावुक हैं क्योंकि उनकी बहन कृतिका तिवारी, जिसे प्यारी “किकी” कहते हैं, उन्होंने 5 दिसंबर 2025 को ग्वालियर में पायलट तेजस्वी कुमार सिंह से विवाह रचाया है। कार्तिक ने इस खुशखबरी के साथ एक भावुक पोस्ट लिखा है और अपनी बहन की शादी की अनदेखी तस्वीरें शेयर की है।
कार्तिक ने लिखा “तुम्हें प्यार मिल गया” और ये शब्द सीधे दिलो को छू गए:
पोस्ट में कार्तिक ने अपनी बहन को शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि: कुछ दिन ऐसे होते हैं जो चुपचाप आपकी दुनिया बदल देते हैं। आज उनमें से एक था। अपनी किकी को दुल्हन के रूप में देखना ऐसा लगा जैसे सालों को एक पल में बदलते हुए देख रहा हूं। किकी, मैंने तुम्हें उस छोटी लड़की से बड़ा होते देखा है जो हर जगह मेरे पीछे दौड़ती थी, इस खूबसूरत दुल्हन तक जो आज इतनी खुशी और ताकत के साथ अपनी नई ज़िंदगी में आई है। एक्टर ने आगे लिखा, ‘मुझे उस औरत पर गर्व है जो तुम बनी हो, तुम्हारे मूल्यों पर गर्व है, और हर हंसी, लड़ाई, राज और याद के लिए शुक्रगुजार हूं, जो हमने शेयर की है और आज, जब तुम आगे बढ़ी, तो मेरा दिल तुम्हारे साथ रहा। तुम भले ही एक नया चैप्टर शुरू कर रही हो, लेकिन तुम हमेशा मेरी छोटी बहन रहोगी- हमारे परिवार की धड़कन। मुझे इससे ज्यादा खुशी और कुछ नहीं दे सकता कि तुम्हें वह दुर्लभ, जिंदगी में एक बार मिलने वाला प्यार मिल गया, तेज जैसे पवित्र और देखभाल करने वाले के साथ। यह नया सफर तुम्हें वह सब कुछ दे जिसका तुमने कभी सिर्फ सपना देखा था।
शादी-समारोह: हल्दी, फूलों की चादर, और यादगार पल:
कृतिका की शादी के दौरान हुए समारोह की तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। कार्तिक ने हल्दी समारोह में परिवार के साथ नाच-गाना किया, फूल वर्षा की और अपनी बहन को मुस्कुराते हुए कैमरे में कैद किया। कार्तिक पीले कुर्ते-पायजामे में दिखाई दिए।कार्तिक भावुक नज़र आए जब कृतिका दुल्हन बनकर मंडप की ओर बढ़ी, विवाह की रस्मों में “फूलों की चादर” के नीचे एक भाई का असली प्यार और गर्व स्पष्ट दिख रहा था।
सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रिया:
फैंस और नेटिज़न्स उनकी भावुक पोस्ट और शादी की तस्वीरें मिलते ही रिएक्ट करने लगे। कई लोगों ने लिखा कि सपना-सा यह पल फोटो या वीडियो से भी ज्यादा खूबसूरत लग रहा है। कई ने कार्तिक को “दुल्हन का भाई” (भाईयारे) के रूप में सराहा, और नव विवाहित जोड़े को नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दीं।
भावनाओं से भरी शादी, और भाई बहन का प्यार भरा रिश्ता :
किसी बड़े फिल्मी सेट से नहीं, बल्कि अपने परिवार के एक बेहद निजी और खुशी-भरे पल से जुड़ा यह पोस्ट दर्शाता है कि स्टार्स भी अपनी जड़ों से जुड़े रहते हैं। कार्तिक की बहन की शादी ने उनकी जिंदगी में खुशियों की एक नई शुरुआत लाई है और उनका यह भावुक पोस्ट इस बात का सबूत है कि रिश्ता, परिवार और भावनाएं पैसों या ग्लैमर से नहीं, बल्कि दिल की सच्चाई से जुड़े होते हैं।
