Ranu Yadav:रश्मिका ने अपने किरदार का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया।साउथ इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म का पोस्टर जारी कर दिया गया है। एक्ट्रेस के लुक ने फैंस को हैरान कर दिया है।
जिसमें एक महिला योद्धा की हिम्मत और जज्बे को दिखाया जाएगा फिल्म के पोस्टर में रश्मिका मंदाना को एकदम खूंखार अवतार में देखा जा सकता है ।राश्मिका का ऐसा रूप पहले कभी नहीं देखा गया है।
साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई फिल्म का पोस्टर जारी किया
छावा’ की शानदार सफलता के बाद रश्मिका मंदाना इस वक्त धनुष की ‘कुबेर’ में नजर आ रही हैं। अब अभिनेत्री की आने वाली फिल्म का पोस्टर जारी कर दिया गया है। इसमें एक्ट्रेस बेहद खतरनाक लुक में दिख रही हैं, फिल्म निर्माताओं ने पोस्टर जारी करते हुए फिल्म के टाइटल की भी घोषणा कर दी है।
साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई फिल्म का पोस्टर जारी किया है। इसमें अभिनेत्री का पहला लुक ऐसा है, जिसमें वो हाथ में हथियार लिए दिख रही हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस का चेहरा खून से लथपथ दिख रहा है और आंखों में भयानक क्रोध दिख रहा है इसे पोस्टर को शेयर करते हुए रश्मिका मंदाना ने कैप्शन में लिखा, ‘मैं हमेशा आपको कुछ नया देने की कोशिश करती हूं। कुछ अलग, रोमांचक और यह उनमें से एक है। एक ऐसा किरदार जिसे मैंने पहले कभी नहीं निभाया, एक ऐसी दुनिया जिसमें मैंने कभी कदम नहीं रखा और मेरा एक ऐसा रूप जिससे मैं भी अब तक नहीं मिली थी। यह बहुत ही खतरनाक है, जिस कारण मैं थोड़ा नर्वस हूं, लेकिन बहुत उत्साहित भी हूं।’
क्या है फिल्म का टाइटल?
इस पोस्टर को रिलीज करते ही फिल्म निर्माताओं ने टाइटल की भी घोषणा कर दी है। रश्मिका मंदाना की इस फिल्म का नाम ‘Mysaa’ है। इस फिल्म का निर्देशन रविंद्र पुले द्वारा किया गया है, वहीं इसे अजय और अनिल सैय्यापुरेड्डी द्वारा निर्मित किया गया है। इसके साथ ही फिल्म को चार भाषाओं ने रिलीज़ किया जाएगा। अब दर्शकों को फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा का इंतजार है।
मैसा’ का पोस्टर?
प्रोडक्शन हाउस ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि, ‘हौसले में पली। इरादों में अडिग। वो दहाड़ती है। सुनने के लिए नहीं, डराने के लिए। पेश हैं @rashmika_mandanna अपने सबसे तीखे अवतार में — #MYSAA में।’
