Muskan Garg: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हो रही है जिसमें एक व्यक्ति सत्संग के दौरान हाथ जोड़कर बैठे नजर आ रहे है उस क्लिप को लेकर दावा किया गया है कि वह मशहूर संगीतकार पलाश मुच्छल हैं। इस खबर ने लोगों के बीच काफी चर्चा शुरू कर दी है। 2 दिसंबर को आयोजित सत्संग के दौरान उपस्थित एक व्यक्ति की फोटो-वीडियो सामने आई है जो पहले से पलाश के साथ जुड़ी थीं उस क्लिप को देखते ही कुछ लोगों ने मेहंदी व हाथों के डिज़ाइन की तुलना की और दावा किया कि यह पलाश मुच्छल ही है।
शादी स्थगित और फिर अचानक से श्री धाम वृन्दावन के प्रसिद्ध संत के दर्शन:
पलाश मुच्छल चर्चा में है क्योंकि 23 नवंबर को उनकी शादी भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना से होने वाली थी, लेकिन अचानक स्मृति के पिता का स्वास्थ्य खराब होने के कारण शादी “अनिश्चितकाल के लिए” स्थगित कर दी गई और अब इतने में, पालाश के दिप्रभावित चेहरे और मास्क पहने हुए उनकी आश्रम में दर्शन की तस्वीरें और वीडियो सामने आए है।
सोशल मीडिया पर पलाश ट्रोलिंग और आलोचना:
भले ही पलाश के दिल में आस्था हों लेकिन कुछ लोगों के मुताबिक देखें तो इस दर्शन ने पलाश को राहत नहीं, बल्कि आलोचना और ट्रोलिंग में डाल दिया है, कई लोग उन्हें “इमेज क्लीन-अप” या “व्हाइटवॉशिंग” के इरादे से आश्रम जाने वाला बता रहे हैं। एक वीडियो में, जब किसी भक्त ने पूछा कि “अद्वैत में प्रेम का अनुभव किसे होता है?”, तो श्री प्रेमानंद जी महाराज ने उसके उत्तर में कहा कि “अगर आप भगवान को अद्वैत मानते हैं तो ब्रह्म-ज्ञान में प्रेम का शब्द कैसा? प्रेम और ज्ञान दोनों अलग मार्ग हैं।” इस बयान ने सच्चे प्रेम और आत्मिक यात्रा की ओर ध्यान दिलाने का प्रयास किया, लेकिन आलोचक इसे पालास द्वारा उनकी तस्वीर को बेहतर बनाने का प्रयास बता रहे हैं।
क्या पुष्टि हुई है?
अफवाहों के बीच, किसी भी मान्यताप्राप्त मीडिया रिपोर्ट या आधिकारिक बयान ने यह पुष्टि नहीं की है कि वायरल शख्स असल में पालाश मुचहल ही हैं। यह पहचान मास्क, एंगल और फोटो और वीडियो की गुणवत्ता से पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हुई है और पलाश मुच्छल या उनके परिवार की ओर से भी इस बात पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
वर्तमान में, यह कहना कठिन है कि वायरल क्लिप में दिखने वाला व्यक्ति सच में पलाश मुच्छल हैं या नहीं यही कारण है कि इसे एक अफवाह के रूप में देखना ज्यादा सही रहेगा। शादी के स्थगन, आरोप-प्रत्यारोप, और अब अचानक से सत्संग दरबार में दर्शन इन सबने मिलकर सोशल मीडिया पर एक बड़े ड्रामा जैसा माहोल बना दिया है। अब जनता के लिए ये जानना दिलचस्प होगा कि आगे पलाश या स्मृति की ओर से क्या बयान आते है और उनकी शादी क्या मोड़ लेती है।
