Toshi Gupta: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी किया हैं। जिसमें उन्होंने अपनी भांजी सिमर भाटिया को लेकर प्यारा से कैप्शन लिखा। दरसल, अक्षय कुमार की भांजी अपनी पहेली फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।
जानकारी के मुताबिक , सिमर भाटिया की आने वाली फिल्म का नाम इक्कीस हैं। अभी कुछ दिनों पहले फिल्म का पोस्टर रिलीज़ किया गया था। जिसको शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने प्यारा सा कैप्शन लिखा। अक्षय ने कहा – “तुम्हें एक नन्हीं बच्ची की तरह गोद में उठाने से लेकर आज तुम्हें फिल्मों की दुनिया में कदम रखते हुए देखने तक… सच में जिंदगी पूरा चक्र पूरा कर चुकी है। सिमर, मैंने तुम्हें उस शर्मीली सी बच्ची से एक आत्मविश्वासी युवती बनते देखा है, जो अपनी मां के पीछे छुप जाया करती थी और आज कैमरे के सामने ऐसे खड़ी होती है मानो उसी के लिए पैदा हुई हो।”
साथ ही उन्होंने कहा, “सफर मुश्किल जरूर है, लेकिन तुम्हें जानता हूं, तुम उसी चमक, उसी सच्चाई और उसी जिद्दी हौसले के साथ आगे बढ़ोगी- जो हमारे भाटिया परिवार की पहचान है। हमारा सिद्धांत हमेशा से सिंपल रहा है: काम करो, दिल से करो, और फिर ब्रह्मांड का जादू खुद होता देखते रहो। मुझे तुम पर बहुत गर्व है, बेटा… दुनिया अब सिमर भाटिया से मिलने वाली है, लेकिन मेरे लिए तुम हमेशा से एक सितारा रही हो। जाओ, चमको! जय महादेव।”
क्या कुछ देखने को मिलेगा इक्कीस में ?
इक्कीस एक भारतीय फिल्म हैं। जिसमें परमवीर चक्र विजेता सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की ज़िन्दगी के बारे में बताया गया हैं। इस फिल्म में बतया गया हैं की कैसे भारत-पाक युद्ध के दौरान एक वीर ने देश के लिए जान गवा दी। आपको बता दे, यह फिल्म दिसंबर 2025 में रिलीज होने वाली हैं। फिल्म में धर्मेंद्र, जायदीप अहलावत जैसे कलाकार भी शामिल हैं।
