Toshi Gupta: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, अब आपका रेल सफर और भी आराम दायक हो सकता हैं। जी हाँ, भारतीय रेल अब सभी यात्रिओ के लिए एक नई सौगात लेकर आ रही हैं। जो आपके घंटो के सफर को सुहाना बना सकता हैं। तोह चलिए जानते आखिर क्या हैं यह शानदार सौगात ?
क्या हैं भारतीय रेल की नई सौगात ?
जानकारी के मुताबिक, 1 जनवरी 2026 से सभी रेल यात्रियों का सफर और भी शानदार होने वाला हैं। क्योंकि अब तक सिर्फ AC कोच में चादर, तकिया वे तकिये के कवर दिए जाते थे। लेकिन आपको अब यह सुविधा नॉन AC कोच यानी स्लीपर क्लास में भी दी जाएगी। यह सर्विस आपको ऑन डिमांड या ऑन पेमेंट मॉडल पर दी जाएगी। जिसमें यात्रियों को अपनी जेब से कुछ पैसा देना होगा।
कितना होगा खर्च ?
यह सुविधा अपनाने के लिए यात्रिओं को एक्स्ट्रा पे करना पद सकता हैं। यदि आपको बेडशीट लेनी है तो यात्रिओं को 20 देने होंगे। इसके अलावा अगर आपको तकिया और तकिये का कवर लेना हैं , तो उसके लिए 30 रुपए देने होंगे। जबकि एक बेडशीट , एक तकिया और एक तकिये के कवर के लिए आपको 50 रुपए देने होंगे।
कौन- कौन सी ट्रेनों में मिलेगी यह सुविधा ?
आपको बता दें , यह सुविधा कुछ चुनिंदा ट्रेनों में ही दी जाएंगी। जिसमें यह ट्रेनें शामिल हैं –
12671/12672- नीलगिरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस
12685/12686- मैंगलोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस
16179/16180- मन्नारगुड़ी एक्सप्रेस
20605/20606- तिरुचेंगुद्र सुपरफास्ट एक्सप्रेस
22651/22652- पालघाट एक्सप्रेस
20681/20682- सिलंबु सुपरफास्ट एक्सप्रेस
22657/22658- तांबरम-नागरकोइल सुपरफास्ट एक्सप्रेस
12695/12696- त्रिवेंद्रम सुपरफास्ट एक्सप्रेस
22639/22640- अल्लप्पी सुपरफास्ट एक्सप्रेस
16159/16160- मैंगलोर एक्सप्रेस
