Toshi Gupta: टोलॉयवूड की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु एक बार फिर सुर्खियों से घिरी हुई हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीर खूब तेज़ी से वायरल हो रही हैं। जिसमें सामंथा रुथ प्रभु लाल शादी के जोड़े में नज़र आ रही हैं।
जानकारी के मुताबिक , एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु बड़े ही गुप चुप तरीके से डायरेक्टर राज निदिमोरु के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। जी हाँ , दोनों ने 1 दिसंबर 2025 को तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित ईशा योग केंद्र में शादी कर ली हैं। जिसकी तस्वीरें खुद सामंथा रुथ प्रभु ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं। तस्वीरों में सामंथा लाल रंग की साड़ी में कमाल लग रही हैं। इतना ही नहीं बल्कि, उन्होंने अपने बालो में गजरा और हाथों में बेहद सुन्दर कंगन भी पहने हुए हैं। इसके आलावा राज निदिमोरु भी सफ़ेद रंग के कुर्ते पाजामे और गोल्डन कोटि में जबरदस्त लग रहे हैं। शादी के बाद दोनों बहुत खुश नज़र आ रहे हैं।
श्यामाली डे का इमोशन्ल पोस्ट
इसी सबके बीच, डायरेक्टर राज निदिमोरु की पहेली पत्नी श्यामाली डे ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें लिखा था , “डेस्पेरेट लोग डेस्पेरेट चीज़ें करते हैं।”
राज निदिमोरु और सामंथा की पहली शादी
आपको बता दें, डायरेक्टर राज निदिमोरु और सामंथा की यह दूसरी शादी हैं। इस से पहले सामंथा ने साल 2017 में नागा चैतन्य के साथ शादी की थी। जबकि राज निदिमोरु की पहेली पत्नी श्यामाली डे थी।
