Baljinder Kaur: भारतीय क्रिकेट के चमकते सितारे विराट कोहली ने एक बार फिर दुनिया को बता दिया कि क्यों उन्हें क्रिकेट का “किंग” कहा जाता है। उन्होंने एक ऐसा विश्व-रिकॉर्ड तोड़ा, जिसे कभी अटूट माना जाता था — एक ही फॉर्मेट में सबसे ज़्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक। 30 नवंबर 2025 को पहली बार किसी एक फॉर्मेट (One Day Internationals – ODI) में 52 शतकों के साथ, विराट कोहली ने अपने नाम किया एक नया विश्व-रिकॉर्ड ।
विश्व-रिकॉर्ड क्या है?
विराट कोहली ने 30 नवम्बर 2025 को भारत और दक्षिण अफ़्रीका के खिलाफ पहले ODI में 52वां शतक जड़ा।
इस शतक के साथ कोहली अब इतिहास के पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं, जिन्होंने किसी एक फॉर्मेट में सबसे ज़्यादा शतक बनाये।
इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के पास था। उनके नाम टेस्ट फॉर्मेट में 51 शतक थे।
कोहली का सुनहरा रिकॉर्ड: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छठा और करियर का 83वां अंतरराष्ट्रीय शतक
उन्होंने 52 ODI शतकों के साथ, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक फॉर्मेट में सबसे ज़्यादा शतकों का कीर्तिमान अपने नाम किया।
इसके अलावा दक्षिण अफ़्रीका के खिलाफ उनकी 6वीं ODI शतकीय पारी भी है।
इस शतक के साथ कोहली के अंतरराष्ट्रीय शतक (ODI + टेस्ट + T20I) 83 हो गए हैं और वह मौजूदा खिलाड़ियों में सबसे आगे हैं।
विराट कोहली: टीम के भरोसेमंद खिलाड़ी और फिटनेस की मिसाल
विराट कोहली ऐसे खिलाड़ी हैं जो मुश्किल हालात में भी टीम को संभाल लेते हैं। चाहे रन का पीछा करना हो या कठिन पिच पर खेलना हो, कोहली हमेशा टीम के लिए खड़े रहते हैं।
विराट की फिटनेस अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नई मिसाल बन चुकी है। उनका फिट शरीर, तेज़ दौड़ और मजबूत मानसिकता उन्हें लंबे समय तक अच्छा खेलने में मदद करती है।
कोहली को सिर्फ रन बनाना अच्छा नहीं लगता, उन्हें टीम की जीत सबसे ज़्यादा महत्वपूर्ण लगती है। यह बात उनकी हर पारी में दिखाई देती है।
विराट कोहली का 52वाँ ODI शतक सिर्फ एक पारी नहीं, बल्कि एक बड़ी उपलब्धि है। इस शतक ने उन्हें एक नया मुकाम दिया है — किसी एक फॉर्मेट में सबसे ज़्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ बनकर। यह रिकॉर्ड उनके शानदार करियर को दिखाता है और आने वाले खिलाड़ियों के लिए भी एक चुनौती है। कोहली ने सिर्फ रिकॉर्ड नहीं तोड़ा, बल्कि उसे और ऊँचा बना दिया है।
