Toshi Gupta: मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में SIR ( Special Intensive Revision ) का काम जोरो पर चल रहा हैं। मीडिया हाउस से लेकर राजनैतिक पार्टियों और न्यायालय तक इसकी चर्चा हो रही हैं। लेकिन इसी सबके बीच, साइबर ठग भी SIR ( Special Intensive Revision ) का फायदा उठा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, साइबर ठग SIR के जरिये हज़ारो लोगो के बैंक अकाउंट खाली कर रहे हैं। सबसे पहले वह आपको फोन कॉल, WhatsApp या SMS के ज़रिये अपने जाल में फ़साना शुरू करेंग। जिसके बाद वह अपने आप को इलेक्शन ऑफिसर या BLO (Booth Level officer ) बता कर बात शुरू करेंगे। जिसमें वह कहेंगे की ,” क्या आपने SIR फॉर्म भर दिया हैं ? अगर नहीं भरा तो आपका नाम वोटर लिस्ट से काट दिया जाएगा। लेकिन आप चिंता मत कीजिए हम BLO बोल रहे हैं । आपका फॉर्म हम ऑनलाइन भर देंगे। फॉर्म का वेरिफिकेशन करने के लिए हमने आपको एक OTP भेजा हैं। OTP दे दीजिए। ” जैसे ही आप OTP शेयर करेंगे, वेसे ही आपक बैंक अकाउंट खली हो जायेगा।

आपको बता दे , SIR ( Special Intensive Revision ) एक सरकारी टर्म हैं। जिसमें कोई भी इलेक्शन कमीशन या BLO आप से OTP या बैंक डिटेल्स नहीं मांगते। ज़्यदा जानकारी के लिए आप Election Commission की वेबसाइट से ऑनलाइन SIR फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *