Toshi Gupta: सावधान ! क्या आप भी चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल करते हैं। अगर हां , तो रुक जाइए क्योकि आज हम आपको बताएँगे गुड़ के ऐसे राज़ जिन्हे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। जी हां ज़्यदा गुड़ भी शरीर के लिए हानिकारक हैं। चलिए जानते हैं कैसे ?
शुगर बढ़ सकती है : गुड़ में प्राकृतिक शुगर होती है। इसे थोड़े ज्यादा खाने से ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ सकता है। यह खासकर उन लोगों के लिए खतरे की बात है जिन्हें शुगर या डायबिटीज़ की समस्या है।
वजन बढ़ सकता है : गुड़ कैलोरी में काफी ज्यादा होता है। अधिक मात्रा में खाने से शरीर में कैलोरी बढ़ती है, जो धीरे-धीरे मोटापे का कारण बन सकती है। इसलिए वजन पर ध्यान रखने वालों को गुड़ का सेवन सीमित करना चाहिए।
दांतों की समस्या : गुड़ चिपचिपा होता है। जो दांतों पर आसानी से चिपक जाता है। ज्यादा गुड़ खाने से दांतों में कैविटी का खतरा बढ़ जाता है। दांतों की सेहत के लिए गुड़ का सेवन संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए।
पाचन में परेशानी : अत्यधिक गुड़ खाने से पेट में फूलना, गैस या कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। गुड़ में फाइबर कम होता है और शुगर अधिक होने के कारण पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।
डायबिटीज़ का खतरा : गुड़ प्राकृतिक शुगर होने के बावजूद ब्लड शुगर बढ़ा सकता है। अगर कोई व्यक्ति डायबिटीज़ का मरीज है, तो ज्यादा गुड़ खाने से उसकी शुगर कंट्रोल बिगड़ सकती है। जो की स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।
