Toshi Gupta: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहा छात्रों ने एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के कैंपस मे जमकर बवाल किया। जिसके कारण कॉलेज को 30 नवंबर तक बंद किया गया।
जानकारी के मुताबिक, मांगलवार देर रात VIT यूनिवर्सिटी के 4000 छात्रों ने कैंपस में जमकर धरना प्रदर्शन और तोड़फोड़ करी। छात्रों ने वाईस चांसलर के घर व कैंपस की काफ़ी प्रॉपर्टी को नुक्सान पहुंचाया। इसके आलावा कई गाड़ियों में आग भी लगायी गयी। इस सब विरोध प्रदर्शन का असली कारण हॉस्टल का ख़राब खाना और गदगी बताया जा रहा हैं। आपको बता दें, इस ज़हरीले खाने की वजह सें कई स्टूडेंट्स में जॉन्डिस के लक्षण दिखाई दिए। जिसके चलते स्टूडेंट्स ने जमकर प्रदर्शन किया।
स्टूडेंट्स का कहना हैं,” यूनिवर्सिटी में विरोध प्रदर्शन इसलिए बढ़ गए क्योंकि मैनेजमेंट लगातार स्टूडेंट्स की शिकायतों को दबा रहा था और कोई साफ जवाब नहीं दे रहा था। स्टूडेंट्स द्वारा पीलिया के फैलने और खाने-पीने की क्वालिटी को लेकर चिंताओं पर यूनिवर्सिटी अधिकारियों से बात करने की बार-बार कोशिशों के बावजूद, कोई ठोस भरोसा या कार्रवाई नहीं की गई।”
साथ ही सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SP) दीपक शुक्ला ने कहा कि “कैंपस में अभी हालात नॉर्मल हैं। सुरक्षा कारणों से, कॉलेज को 30 नवंबर तक बंद कर दिया गया है। कई स्टूडेंट्स पहले ही अपने घर जा चुके हैं। हॉस्टल में बीमार स्टूडेंट्स की लिस्ट बनाई जा रही है, और उनकी एप्लीकेशन लेकर उनकी समस्याओं को हल करने के लिए कदम उठाए जाएंगे।”
