Suvangi Pradhan: पंजाब की मशहूर एक्ट्रेस सोनम बाजवा इन दिनों एक बड़े धार्मिक विवाद के केंद्र में हैं। शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने उन पर आरोप लगाया है कि उन्होंने सरहिंद स्थित ऐतिहासिक भगत सदना मस्जिद में अपनी आगामी पंजाबी फिल्म ‘पिट स्यापा’ की शूटिंग की, जो धार्मिक मर्यादा का उल्लंघन है।
शाही इमाम ने मीडिया से बात करते हुए पुलिस और संबंधित प्रशासन से FIR दर्ज करने की मांग की है
इमाम का कहना है कि इस पवित्र स्थल में रात के समय शूटिंग की गयी और वहां खाना-पीना भी किया गया, जो मस्जिद की पवित्रता को ठेस पहुंचाने वाली हरकत है। उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म में “आपत्तिजनक सीन” भी शूट किए गए हैं, और यह पूरी घटना धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ करने जैसा है। इमाम ने कहा कि मस्जिद अल्लाह का घर है और ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।
विवाद के कारण सोनम बाजवा की फिल्म ‘पिट स्यापा’ के रिलीज प्लान पर भी सवाल उठने लगे हैं
इमाम ने समाज को एकजुट होने की अपील की है और यह कहा है कि कुछ फिल्ममेकर सिर्फ मुनाफा कमाने के उद्देश्य से पवित्र स्थलों का मज़ाक बना लेते हैं। उन्होंने यह भी सुझाव दिया है कि ऐसे मामलों को रोकने के लिए कानून में कड़े प्रावधान बनाए जाएँ। इस विवाद के कारण सोनम बाजवा की फिल्म ‘पिट स्यापा’ के रिलीज प्लान पर भी सवाल उठने लगे हैं।
यह मामला सोशल मीडिया और खबरों में तेजी से फैल रहा है
धर्म और समुदाय में भावनाएं तूल पर हैं। पुलिस की अगली कार्रवाई और सोनम बाजवा की प्रतिक्रिया इस विवाद की दिशा तय करेगी। एक्ट्रेस की तरफ से अभी तक इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
