Muskan Garg: फिल्मी दुनिया में, जहां ग्लैमर, रात की पार्टियाँ और अनियमित दिनचर्या का बोलबाला है, अक्षय कुमार हमेशा अपनी अलग पहचान के लिए जाने जाते है। दरअसल 25 साल पहले “तू चोर में सिपाही” के बाद तब्बू और अक्षय फिरसे पर्दे पर साथ दिखेंगे तो हाल ही में फिल्म के एक इंटरव्यू में अभिनेत्री तब्बू ने अक्षय के बारे में दो नियम बताए, जो पिछले 25 वर्षों में बिल्कुल नहीं बदले हैं। इन नियमों ने ही अक्षय को फिट रखा है और उन्हें फिल्मी दुनिया में सबसे अनुशासित स्टार बनाया है।

सुबह 4 बजे उठने की आदत: अक्षय का ‘गोल्डन रूल’:
तब्बू ने बताया कि अक्षय कुमार आज भी उसी अनुशासन के साथ दिन की शुरुआत करते हैं जैसे उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में किया था। वह रोज़ सुबह 4 बजे उठते हैं, चाहे शूटिंग कितनी ही देर क्यों न चली हो। यह सिर्फ आदत नहीं, बल्कि उनकी जीवनशैली है। सुबह जल्दी उठकर वह: वर्कआउट करते हैं, मेडिटेशन करते हैं और दिन की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देते हैं। तब्बू कहती हैं कि यह रूटीन इस उमर में भी अक्षय की फिटनेस का सबसे बड़ा राज़ है।

किसी भी पार्टी में शामिल नहीं होते: ‘नो पार्टी लाइफस्टाइल’:
तब्बू ने बताया कि अक्षय कुमार को पार्टियों में जाना पसंद नहीं है। अक्षय अपनी नींद और दिनचर्या को प्राथमिकता देते हैं, जबकि बॉलीवुड के बाकी सितारे देर रात तक इवेंट्स, सेलिब्रेशन्स और गेट-टुगेदर में व्यस्त रहते हैं। उनका कहना है कि: शरीर को देर रात की लाइफस्टाइल से नुकसान होता है। फिटनेस और मानसिक संतुलन के लिए नींद सबसे महत्वपूर्ण है। सफलता की असली कुंजी है अनुशासित जीवन। तब्बू ने हंसते हुए कहा कि “अक्षय कभी भी रात 9:30 से आगे जागते नहीं दिखते”।

इसलिए हैं अक्षय ‘खिलाड़ी कुमार’:
अक्षय कुमार की फिटनेस, ऊर्जा और लंबा करियर इन दो नियमों का नतीजा है। जबकि बाकी अभिनेता अक्सर थकान या अनियमितता की बात करते हैं, अक्षय पिछले कई वर्षों से उसी तरह की ताकत, चुस्ती-फुर्ती और उत्साह दिखाते आ रहे हैं।
तब्बू का यह खुलासा सिर्फ अक्षय कुमार की जीवनशैली का हिस्सा नहीं, बल्कि एक प्रेरणा है। उनके अनुसार अनुशासन ही अक्षय की सबसे बड़ी सुपरपावर है, जो उन्हें आज भी सबसे अलग और बेहद फिट बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *