Muskan Garg: बॉलीवुड के महानायक धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। यह खबर आज 24 नवंबर 2025 को सामने आई, जिससे पूरे फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
“ही-मैन” धर्मेंद्र का जाना: बॉलीवुड में मातम पसरा:
धर्मेंद्र का पार्थिव शरीर मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट ले जाया गया, जहाँ उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उनकी मृत्यु बीते कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की वजह से हुई थी।
नाज़ुक स्वास्थ्य और अंतिम समय:
रिपोर्ट्स के अनुसार धर्मेंद्र की सेहत पिछले कुछ समय से खराब ही थी और उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। जिसके चलते उन्हें मुंबई के प्रसिद्ध ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। उन्होंने अस्पताल से डिस्चार्ज लिया था और घर पर ही अपने परिवार के साथ आराम करने लगे थे।
विरासत: 300+ फिल्मों और एक न मिटने वाली छाप:
धर्मेंद्र ने अपने करियर में 300 से अधिक फिल्मों में काम किया और हर शैली में अपनी अलग पहचान बनाई: एक्शन, रोमांस, कॉमेडी। शोले जैसी पुरानी फिल्में उनकी सबसे यादगार भूमिकाओं में से हैं, जो आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई हैं।
एक्टर से राजनेता का सफर: पांच साल संसद में:
केवल अभिनेता ही नहीं, धर्मेंद्र ने राजनीति में भी कदम रखा था। वह 2004-2009 के बीच लोकसभा सदस्य रहे थे। उनकी बहुमुखी प्रतिभा, लोकप्रियता और सरल व्यक्तित्व के कारण वे लोगों के बेहद करीब रहते थे।
श्रद्धांजलि और भावनात्मक प्रतिक्रियाएँ:
उनके गुजरने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें “आइकॉनिक फिल्म पर्सनालिटी” कहकर नवाजा। कई बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर उनको भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
एक युग का अंत, एक सितारे की अमर कहानी:
धर्मेंद्र की मृत्यु सिर्फ एक अभिनेता की मृत्यु नहीं है, बल्कि हिंदी सिनेमा के एक स्वर्णिम युग का अंत है। दर्शकों के दिलों में उनका जज्बा, उनकी फिल्में और उनका ही-मैन व्यक्तित्व हमेशा अमर रहेंगा। उनकी सादगी, उनकी ताकत और उनका अभिनय: सब मिलकर धर्मेंद्र को एक बॉलीवुड लीजेंड बनाते हैं।
