Baljinder Kaur: बंगाल की खाड़ी में मौसम फिर बदलने लगा है। एक नया चक्रवाती तूफान बन रहा है, जिसका नाम सेन्यार रखा गया है। मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं के लिए चेतावनी जारी की है। लोग सतर्क रहें और मौसम की खबरों पर ध्यान दें।

सेन्यार तूफान कैसे बन रहा है?

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव वाला क्षेत्र बन रहा है। यह धीरे-धीरे तेज होकर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इस तूफान के कारण समुद्र में तेज हवाएँ और ऊँची लहरें बन सकती हैं।

मौसम विभाग का अपडेट

बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम धीरे-धीरे मजबूत हो रहा है और संभावना है कि यह अगले हफ्ते तक चक्रवात का रूप ले सकता है। इस तूफान का नाम सेन्यार रखा गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है।

कौन से राज्य प्रभावित हो सकते हैं?

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह:भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है।
आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु: भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है।
आंध्र प्रदेश को 27-30 नवंबर के बीच संभावित लैंडफॉल को देखते हुए हाई अलर्ट पर रखा गया है।
केरल: भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी है।

संभावित जोखिम और असर

तटीय इलाकों में भारी बारिश से जल-भराव का खतरा बड़ा है।
तेज हवाओं और बारिश के कारण बिजली कटने और मोबाइल / इंटरनेट सेवा प्रभावित हो सकती है।
मछुआरों और नौका मालिकों को नुकसान हो सकता है, खासकर अगर समुद्री गतिविधियाँ बाधित हों।
तटीय निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने और बचाव केंद्रों की तैयारी बहुत ज़रूरी हो जाती है।

प्रशासनिक तैयारी और सावधानियाँ

मछुआरों को चेतावनी दी गई है कि वे अंडमान सागर और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में न जाएं, क्योंकि वहां तेज़ हवाएं और उथल-पुथल भरा समुद्र बना हुआ है। दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के लिए यह सलाह 28 नवंबर तक बढ़ा दी गई है।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर स्थानीय प्रशासन हालात पर कड़ी नजर रखे हुए है। प्रशासन ने लोगों से रोजाना जारी होने वाले मौसम अपडेट का पालन करने की अपील की है। लोग मौसम अपडेट्स देखते रहें और जरूरत पड़ने पर बचाव योजनाओं का पालन करें।
तटीय इलाकों में प्रशासन और बचाव एजेंसियों को पहले से सतर्क रहने और जवाबदेही की तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *