Suvangi Pradhan: एडटेक कंपनी बायजूस के सह-संस्थापक बायजू रवींद्रन के खिलाफ चल रहे वित्तीय विवाद ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। अमेरिकी अदालत ने उन पर और कंपनी से जुड़े कुछ संस्थानों पर लगभग 9,000 करोड़ का भारी भरकम जुर्माना लगाने का निर्णय सुनाया है।
कंपनी ने लगभग 11,000 करोड़ के वित्तीय पैकेज के रूप में लिया था कर्ज
बायजूस ने 2021 में वैश्विक निवेशकों के एक समूह से एक बड़ी टर्म लोन सुविधा हासिल की थी। बाद में कर्जदाताओं के साथ भुगतान की शर्तों को लेकर मतभेद उभरते गए। इन्हीं विवादों के चलते अमेरिकी अदालत में कानूनी कार्यवाही शुरू हुई। कर्जदाता समूह ने अपने आरोपों में कहा है कि कंपनी ने वित्तीय जानकारी साझा करने में देरी की और अनुबंध की कुछ शर्तों का पालन नहीं किया। हालांकि, यह ध्यान देने योग्य है कि बायजू रवींद्रन और कंपनी की ओर से लगातार यह दावा किया जाता रहा है कि वे किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से इनकार करते है।
पूरा मामला व्यावसायिक विवाद से जुड़ा है, न कि आपराधिक कदाचार से
फैसले के बाद एडटेक उद्योग में हलचल तेज हो गई है। विश्लेषकों का मानना है कि इतनी बड़ी वित्तीय देनदारी कंपनी की संचालन क्षमता, कर्मचारियों पर प्रभाव और निवेशकों के भरोसे को प्रभावित कर सकती है। बीते दो वर्षों में पहले ही फंडिंग चुनौतियों, वैल्यूएशन में गिरावट और परिचालन पुनर्गठन जैसी समस्याओं से जूझ रही है।
पूरे मामले ने न केवल भारतीय स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र बल्कि वैश्विक निवेशकों का ध्यान आकर्षित किया है
कंपनी के कानूनी सलाहकारों ने संकेत दिया है कि वे इस फैसले के खिलाफ अपील दायर करने पर विचार कर सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले हफ्तों में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि कंपनी अपने कर्जदाताओं के साथ समझौता करती है या लंबे कानूनी संघर्ष का रास्ता चुनती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *