रिपोर्ट, हर्ष उपाध्याय: भारतीय स्टार खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में जापानी खिलाड़ी को हराकर साल का पहला खिताब हासिल किया। लक्ष्य ने इस सीजन काफी बार फाइनल मुकाबले खेले लेकिन फाइनल में जीत नहीं पा रहे थे। लेकिन उन्होंने टाइटल का सूखा खत्म किया।

38 मिनट के भीतर विरोधी खिलाड़ी को किया पस्त

भारत के स्टार खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने एकल वर्ग में ऑस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने जापानी खिलाड़ी को सीधे सेटों में हराकर टाइटल अपने नाम किया। 38 मिनट चले मुकाबले में जापानी खिलाड़ी को 21-15, 21-11 से हराया।

ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने सेन

लक्ष्य सेन सिर्फ दूसरे ऐसे भारतीय खिलाड़ी है जिन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन को जीता है। इससे पहले किदांबी श्रीकांत ने 2017 में जीता था। लक्ष्य सेन का यह तीसरा सुपर 500 टूर्नामेंट खिताब है। इससे पहले 2022 में इंडियन ओपन और 2023 में कनाडा ओपन जीता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *