Baljinder Kaur: स्ट्रेंजर थिंग्स अपने पहले चार सीज़न के बाद लौट रहा है अपनी सबसे बड़ी और भावनात्मक लड़ाई के साथ। यह 5वीं और आखिरी सीजन है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। शो ने करीब एक दशक से लोगों की जिंदगी में रोमांच, डर और इमोशन दिया है।

रिलीज़ शेड्यूल
पहला हिस्सा (Volume 1) चार एपिसोड का होगा जो 26 नवंबर 2025 को रिलीज़ होंगे।
दूसरा हिस्सा (Volume 2) तीन एपिसोड का होगा जो 25 दिसंबर 2025 को रिलीज़ होंगे।
फिनाले (The Finale) यानी अंतिम एपिसोड 31 दिसंबर 2025 को आएगा।

कहानी और ट्विस्ट्स
हॉकिन्स शहर और Upside Down के बीच अंतिम संघर्ष है। यह कहानी सुपरनैचुरल खतरे, दोस्ती, और बलिदान के इर्द‑गिर्द घूमती है और सीरीज़ का फाइनल अदा करती है।

क्यों है यह सीजन खास?
एक साथ सारे एपिसोड आने की बजाय, इस “वॉल्यूम स्टाइल” रिलीज़ ने फैंस को हर हिस्से के लिए अलग उत्सुकता दी है।
ये Stranger Things की कहानी का फाइनल चैप्टर होगा। फैंस 2016 से जिस सफ़र पर हैं, वह अब पूरी तरह खत्म होने जा रहा है , इसलिए यह रिलीज़ बेहद खास बन जाती है।
खबर है कि फिनाले एपिसोड कुछ चुनिंदा सिनेमाघरों में भी दिखाया जाएगा, जिससे यह पल और भी बड़ा महसूस होगा।

क्या सच में आखिरी हिस्सा सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा?
नेटफ्लिक्स ने पुष्टि की है कि सीज़न 5 के अंतिम एपिसोड को थिएटरों में दिखाया जाएगा। यह थिएटर पर रिलीज़ उसी समय होगा जब नेटफ्लिक्स पर इसकी स्ट्रीमिंग शुरू होगी। यह एपिसोड करीब 2 घंटे का कहा गया है।


क्यों ये फैसला लिया गया है?
शो के निर्माता मैट और रॉस डफर ने लंबे समय से चाहा है कि Stranger Things का क्लाइमेक्स बड़े स्क्रीन पर दिखे ताकि इसकी साउंड, पिक्चर क्वालिटी और अनुभव बेहतर हो सके।
नेटफ्लिक्स आमतौर पर शो सिर्फ ऑनलाइन ही रिलीज़ करता है, लेकिन फाइनल एपिसोड के लिए थिएटर और स्ट्रीमिंग—दोनों पर एक साथ रिलीज़ करना उसके लिए एक नया और खास तरीका है।

26 नवंबर को जब Stranger Things सीज़न 5 का पहला भाग रिलीज़ होगा तो यह सिर्फ एक सीरीज़ का अंत नहीं , बल्कि लाखों फैंस की एक दशक पुरानी यात्रा का जश्न होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *