Toshi Gupta: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली अपने जबरदस्त कमबैक के लिए तैयार हैं। इस बार भंसाली एक रोमांटिक फिल्म के साथ वापसी कर रहे हैं। जी हाँ बिलकुल सही सुना एक रोमांटिक फिल्म जिसका नाम ‘लव एंड वॉर’ हैं।
फैंस को बेसब्री से इंतज़ार हैं।
अगर हम इस फिल्म की कहानी की बात करें तो, ‘लव एंड वॉर एक रोमांटिक फिल्म हैं। जिसमें एक अनोखा लव ट्रायंगल देखने को मिलेगा। इस दिलचस्प लव स्टोरी में आपको प्यार और युद्ध का संगम देखने को मिलेगा। अगर हम इसकी स्टारकास्ट की बात करें तो, इसमें आपको रणबीर कपूर , आलिया भट्ट , और विक्की कौशल अहम् भूमिका में नज़र आएंगे। आपको बता दे, ऐसा माना जा रहा हैं की यह फिल्म 2026 में बड़े परदे पर रिलीज़ की जाएगी। जिसका फैंस को बेसब्री से इंतज़ार हैं।
यह एक लव स्टोरी है जो मैं काफी समय बाद बना रहा हूं।
साथ ही, भंसाली ने एक इंटरव्यू में बताया की वह काफी समय बाद किसी लव स्टोरी पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “यह एक लव स्टोरी है जो मैं काफी समय बाद बना रहा हूं। यह थोड़ा समकालीन काम है, जो ‘हीरामंडी’ के डांस, खंभों, वास्तुकला, कपड़ों और गहनों से अलग है। यह मेरे लिए एक नई भाषा, माहौल और परिवेश है। मुझे कुछ नया करने के लिए इसे बहुत जरूरत थी, जो मुझे एक फिल्मकार के तौर पर उत्साहित करे, एक अलग दौर की बात करे, अलग किरदारों की बात करे और नई परिस्थितियों की बात करे।”
इसके आलावा भंसाली ने रणबीर कपूर , विक्की कौशल और आलिया भट्ट के साथ काम करने को लेकर कहा, “इस शानदार कास्ट रणबीर, विक्की और आलिया के साथ काम करना अच्छा है। यह देखना अच्छा होगा कि उनकी केमिस्ट्री कैसे काम करती है। और यह एक त्रिकोणीय प्रेम कहानी है, जो हिंदी सिनेमा में काफी समय से नहीं आई है। तो देखते हैं यह सब कैसे आकार लेता है।”
