Muskan Garg: युवा स्टार अहान पांडे इन दिनों अपने प्रोजेक्ट ‘सैय्यारा’ की सफलता और अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में रहे हैं। हाल ही में उन्होंने पहली बार खुलकर मॉडल और एक्ट्रेस अनीत पड्डा के साथ अपने रिश्ते पर बात की। लंबे समय से दोनों के डेटिंग की खबरें चर्चा में थीं, लेकिन अब अहान ने खुद इस पर चुप्पी तोड़ते हुए एक बड़ा बयान दिया है।
‘अनीत जैसा बॉन्ड किसी से नहीं’: अहान का इमोशनल बयान:
“सैय्यारा” की सफलता को याद करते हुए, अहान पांडे ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि अनीत पड्डा उनकी ज़िंदगी में एक महत्वपूर्ण स्थान रखती हैं। उनका कहना था: मैंने कई लोगों के साथ काम किया है, लेकिन अनीत जैसा रिश्ता किसी से नहीं हो सकता। ”वह सिर्फ मेरी को-स्टार नहीं, बल्कि मेरी सबसे करीबी दोस्त है।” उनके इस बयान ने उनके फैंस में हलचल पैदा करदी है क्योंकि कई लोगों ने इसे उनकी डेटिंग पार्टनर रयूमर्स की पुष्टि मान लिया है।
सेट पर शुरू हुई दोस्ती, अब बन गया खास रिश्ता:
सूत्रों के अनुसार दोनों में”सैय्यारा” की शूटिंग के दौरान ही बेहतरीन बॉन्डिंग हो गई थी। सेट पर एक-दूसरे की मदद करना, रिहर्सल्स में लंबे समय तक रहना और प्रमोशन्स के दौरान उनकी केमिस्ट्री ने दर्शकों को उनकी नज़दीकियों का एहसास दिलाया। आहान ने मान लिया कि अनीत न सिर्फ एक अच्छी अभिनेत्री हैं बल्कि बहुत विनम्र और केरिंग भी हैं।
सोशल मीडिया पर जोड़ी ने मचाया धमाल:
इंस्टाग्राम पर उनकी BTS (सीन के पहले)की तस्वीरें और रील्स भी बहुत वायरल हो रही हैं। फैन्स दोनों को एक साथ देखकर दोनों को “नेक्स्ट बिग ऑन-स्क्रीन कपल” कहते हैं। कई यूज़र्स ने तो यहां तक कहा कि सैय्यारा की सफलता में उनके रियल बॉन्ड की झलक साफ दिखाई देती है।
क्या दोनों सच में डेट कर रहे हैं ?
जब उनसे पूछा गया कि क्या सच में अनीत को डेट कर रहे हैं, तो अहान ने मुस्कुराते हुए कहा: “रिश्ते को नाम देना ज़रूरी नहीं। जो भी है, बहुत खूबसूरत है: और हमारे बीच एक सच्चा भरोसा है।” यह जवाब भले ही कन्फर्मेशन न हो, लेकिन दोनों की नज़दीकियां और अहान का बयांनों ने फैन्स को खुश जरूर कर दिया है।
यह साफ है कि अनीत पड्डा उनके लिए बहुत खास हैं, हालांकि आहान पांडे ने इस संबंध को ऑफिशियल रूप से नहीं बताया। “सैय्यारा” की सफलता के बाद, इनकी जोड़ी पर फैन्स की नज़र और भी अधिक है, जो इंतज़ार कर रहे हैं कि उनकी सुंदर प्रेम कहानी क्या मोड़ लेती है।
