Toshi Gupta: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Orry इन दिनों परेशानी से लड़ते हुए नज़र आ रहे हैं। हाल ही में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच, एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) ने 252 करोड़ रुपए के ड्रग केस मामले में उन्हें नोटिस भेजा था। जिसके मुताबिक उन्हें आज यानि गुरुवार को पुलिस पूछताछ के लिए बुलाया गया था। लेकिन पुलिस की पूछताछ छोड़ Orry तो दूसरी ही दुनिया में नज़र आ रहे हैं। जी हाँ , सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब तेज़ी से वायरल हो रही हैं। जिसमें Orry एक कॉन्सर्ट में झूमते हुए नज़र आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कहा की हैं वायरल वीडियो ? और क्या हैं पूरा मामला ?
क्या हैं वायरल वीडियो का सच ?
इन दिनों सोशल मीडिया पर Orry एक वीडियो खूब वायरल हो रही हैं। जिसमें Orry हॉलीवुड सिंगर ट्रेविस स्कॉट के कॉन्सर्ट में झूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वायरल वीडियो मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स का हैं। आपको बता दे ,फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने ऑफिशियल इंट्राग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया। जिसमें Orry कॉन्सर्ट में डांस करते हुए दिखाई दिए।
क्या हैं 252 करोड़ रुपए का ड्रग केस ?
जानकारी के मुताबिक , ड्रग्स की इललीगल सप्लाई करने वाले मोहम्मद सलीम और मोहम्मद सोहेल शेख का दवा हैं की Orry भी इस पूरे सप्लाई में शामिल हैं। उनका कहना हैं की मुंबई और दुबई में होने वाली गाला पार्टियों में वह ड्रग्स सप्लाई करता हैं। इस खेल में केवल Orry ही नहीं बल्कि और भी बड़े चेहरे शामिल हैं। जैसे नोरा फतेही, श्रद्धा कपूर, सिद्धांत कपूर, अब्बास मस्तान, रैपर लोका।
कौन हैं Orry Awatramani ?
Orry का असली नाम Orhan Awatramani हैं। जो की सोशल मीडिया की दुनिया का एक जाना माना चेहरा हैं। Orry अपनी सोशल लाइफ के लिए फेमस हैं। आपको बता दे, इंस्टाग्राम पर Orry के 2 मिलियन फॉलोवर्स हैं।
