Baljinder Kaur: एशेज सीरीज का पहला टेस्ट जो 21 नवंबर को पर्थ मे खेला जाएगा जिसके लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है। इस बार टीम में कुछ बदलाव हुए हैं और दो नए चेहरों को मौका मिला है। इस बार ऑस्ट्रेलिया की टीम थोड़ा अलग दिखेगी और कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे स्टीव स्मिथ।

ऑस्ट्रेलिया की Playing XI

ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ टेस्ट के लिए यह टीम चुनी है:
उस्मान ख्वाजा, जेक वेदराल्ड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रेविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, ब्रेंडन डॉगेट और स्कॉट बोलैंड.

नए खिलाड़ियों का डेब्यू: वेदराल्ड और डॉगेट

ऑस्ट्रेलिया की टीम में जेक वेदराल्ड और ब्रेंडन डॉगेट पहली बार टेस्ट मैच खेलेंगे।
ओपनर वेदराल्ड उस्मान ख्वाजा के साथ शुरुआत करते नज़र आएंगे।
और वही तेज-गेंदबाज़ डॉगेट को जोश हेज़लवुड की चोट के बाद टीम में शामिल किया गया है।
यह पहली बार है कि ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में एक ही मैच में दो नए खिलाड़ी शामिल हुए हैं।

कप्तानी में स्टीव स्मिथ की वापसी

पैट कमिंस चोट की वजह से पहले टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं होंगे। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया टीम की कमान संभालेंगे स्टीव स्मिथ। स्मिथ पहले भी टीम का नेतृत्व कर चुके हैं और उनका अनुभव ऑस्ट्रेलिया को मजबूती देगा।

ऑस्ट्रेलिया टीम की कुछ रणनीतिक बिंदु

मिडिल ऑर्डर की मजबूती: लाबुशेन को नंबर 3 पर वापस लाया गया है, जहां उन्होंने पहले शानदार प्रदर्शन किया है।
बॉलिंग अटैक में बदलाव: स्टार्क, बोलेन्ड और डॉगेट इस टेस्ट में तेज़ गेंदबाजी की कमान सम्भालेंगे। वही नेथॉन लायन स्पिन विभाग की जिम्मेदारी लेंगे।

एशेज में नई ऑस्ट्रेलिया टीम का दम

ऑस्ट्रेलिया की यह टीम नए और पुराने खिलाड़ियों का अच्छा मेल दिखाती है। दो नए खिलाड़ी वेदराल्ड और डॉगेट अपने डेब्यू से मैच का रोमांच बढ़ाएँगे। वहीं स्मिथ की कप्तानी टीम को मजबूत बनाती है। एशेज की इस शुरुआत से कंगारू टीम के फैंस को काफी उम्मीदें होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *