Suvangi Pradhan: यूएस की राजनीति में एक बड़ी सनसनी फैली है, टेस्ला और स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क ने अचानक ही डोनाल्ड ट्रम्प के राजनीतिक कैंप में वापसी की है। पिछले लगभग छह महीने से दोनों के बीच राजनीतिक दूरी देखने को मिल रही थी, लेकिन अब मस्क ने नई पार्टी बनाकर मैदान में उतरने की योजना को पूरी तरह रद्द कर दिया है और ट्रम्प के साथ संवाद बहाल करने की ठानी है।


इस बदलाव से अमेरिकी राजनीति में नए समीकरण बन सकते हैं
मस्क ने हाल ही में व्हाइट हाउस में आयोजित एक औपचारिक डिनर कार्यक्रम में ट्रम्प और सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ शिरकत की। यह मुलाकात संकेत देती है कि दोनों पुराने सहयोगियों की सम्बन्ध फिर से मजबूत हो रही है। ट्रम्प के कैंप में लौटने के इस कदम से साफ है कि मस्क अब अपनी प्रस्तावित नई पार्टी को आगे नहीं बढ़ाएंगे।


मस्क की वापसी से ट्रम्प की छवि को ताकत और मस्क को भी सत्ता केन्द्र के पास रहने का मौका मिलेगा
मस्क कि यह वापसी न सिर्फ व्यक्तिगत सुलह है, बल्कि आगे की राजनीति और सशक्त प्रभाव के लिए रणनीतिक कदम हो सकता है। ट्रम्प की आगामी चुनावी मुहिम के लिए मस्क चुनावी फंडिंग करने की दिशा में भी कदम उठा सकते है, जिससे उनकी वापसी और भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।


ट्रम्प और मस्क के बीच मतभेद भी सार्वजनिक हो चुके हैं
मस्क ने ट्रम्प सरकार पर खुलकर आलोचना की थी और ट्रम्प ने भी मस्क को कई मौकों में कटाक्ष किया है, लेकिन अब सियासी समीकरण बदल सकते हैं, क्योंकि दोनों के बीच चली आ रही जंग को फिलहाल बहाली की दिशा मिली दिखती है। आगे देखना होगा कि इस सुलह का प्रभाव मतदाताओं और पार्टी लाइनअप पर कैसे पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *