120 Bahadur to release in cinemas on 21st November 2025

रिया सिन्हा: एक्टर फरहान अख्तर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘120 बहादुर’ की दिल्ली में एक खास स्क्रीनिंग आयोजित की गई। इस स्क्रीनिंग का आयोजन चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी, PVSM, AVSM के लिए किया गया। यह विशेष कार्यक्रम 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान हुई रेज़ांग ला की लड़ाई की 63वीं बरसी की पूर्व संध्या पर रखा गया था। यह फिल्म भारतीय सैनिकों के असाधारण शौर्य और बलिदान को दर्शाती है, इसलिए सेना के शीर्ष अधिकारी और उनके परिवार के लिए यह स्क्रीनिंग बेहद खास थी।


सेना प्रमुख ने की फिल्म की जमकर तारीफ

फिल्म देखने के बाद सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने इसकी दिल खोलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि “इस फिल्म में सब कुछ है। इसमें भावना है, इसमें वीरता है, इसमें टीम भावना है।” उन्होंने रेज़ांग ला के सैनिकों को दी गई इस भावुक श्रद्धांजलि की सराहना की और कहा कि ‘120 बहादुर’ और इसके पीछे की पूरी टीम स्टैंडिंग ओवेशन की हकदार है। उनके इस बयान ने साबित कर दिया कि यह फिल्म हमारे सशस्त्र बलों के दिल को छू गई है और यह सच्चे नायकों को एक उपयुक्त श्रद्धांजलि है।

 फिल्म का विषय और रिलीज डेट

‘120 बहादुर’ की कहानी 1962 के भारत-चीन युद्ध पर आधारित है, जहां मात्र 120 भारतीय सैनिकों ने 3,000 चीनी सैनिकों के खिलाफ अपनी बहादुरी का प्रदर्शन किया था। फिल्म में फरहान अख्तर ने मेजर शैतान सिंह भाटी, PVC का महत्वपूर्ण किरदार निभाया है। फिल्म का निर्देशन रजनीश ‘रेज़ी’ घई ने किया है। यह युद्ध पर आधारित यह फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। मेकर्स ने इसे देश के सैनिकों और उनके परिवारों तक पहुँचाने के लिए एक खास पहल भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *