Muskan Garg: यूरोप की बड़ी रक्षा कंपनियाँ:एयरबस और डसॉल्ट एविएशन अपने महत्वाकांक्षी फाइटर जेट प्रोजेक्ट को सीमित कर अब एक नए कांसेप्ट ‘कॉम्बैट क्लाउड’ पर फोकस करने की तैयारी कर रही हैं। बदलते भू-राजनीतिक तनाव, ड्रोन व ए.आई तकनीक और आधुनिक युद्ध के नए स्वरूप के कारण यह बदलाव महत्वपूर्ण है।

कॉम्बैट क्लाउड क्या है?
कॉम्बैट क्लाउड नेटवर्क में फाइटर जेट, ड्रोन, सैटेलाइट, ग्राउंड सिस्टम और AI-आधारित नियंत्रण सेंटर शामिल हैं। यह सेना को वास्तविक समय में डेटा साझा करके तत्काल, सटीक और समन्वित निर्णय लेने में मदद करता है।

यूरोपीय रक्षा रणनीति में बदलाव क्यों?
लड़ाकू विमान बनाना अत्यधिक महंगा और समय-साध्य है। वर्तमान युद्ध में नेटवर्क-आधारित सिस्टम विमान से अधिक प्रभावी है। ड्रोन, ए.आई और साइबर युद्ध का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। अमेरिका और चीन पहले ही ऐसे सिस्टम विकसित कर चुके हैं। इसलिए यूरोप अब भविष्य-केन्द्रित रक्षा विचारों की ओर बढ़ रहा है।

इस बदलाव का प्रभाव:
1. सैन्य क्षमता में वृद्धि: सेना को कॉम्बैट क्लाउड से एकीकृत जानकारी मिलेगी, जिससे हवाई, जमीन और समुद्री सभी कार्य अधिक प्रभावी होंगे।
2. रक्षा उद्योग में नई प्रतिस्पर्धा: एयरबस और डसॉल्ट में नेतृत्व पर बहस हुई। नए मॉडल में यह तय होगा कि कौन टेक्नोलॉजी में अग्रणी बनता है।
3. यूरोप की सामरिक स्वतंत्रता: अमेरिका की तकनीक पर निर्भर रहने की बजाय यूरोप अपना स्वतंत्र सुरक्षा ढांचा बनाना चाहता है।

आधुनिक दुनिया:
रक्षा अवधारणाओं के अनुसार, भविष्य का युद्ध हार्डवेयर नेटवर्क और जानकारी साझा करने की क्षमता पर निर्भर नहीं होगा। युद्ध में विजेता वे होंगे जो बेहतर डेटा, तेज विश्लेषण और AI-आधारित निर्णय रखते हैं।

यूरोप का ‘कॉम्बैट क्लाउड’ मॉडल आधुनिक युद्ध का भविष्य है। यह दिखाता है कि वैश्विक रक्षा रणनीतियाँ अब पारंपरिक हथियारों के बजाय स्मार्ट, कनेक्टेड और ए.आई-संचालित सिस्टम की ओर बढ़ रही हैं। यह बदलाव न केवल तकनीकी है बल्कि सैन्य और राजनीतिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *