Muskan Garg: दिग्गज निर्देशक एस.एस. राजामौली की आने वाली फिल्म, जिसका नाम अब तक SSMB29 और ग्लोब ट्रॉटर था, उसका टाइटल खुल गया है। इस फिल्म का नाम “वाराणसी” होगा। कई महीनों की अफवाहों के बाद, महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन ने हैदराबाद में एक भव्य कार्यक्रम में इस राज की घोषणा की है।
वाराणसी में महेश बाबू का रुद्र अवतार: ख़ूनी त्रिशूल और गुस्से भरी आंखें:
पहली झलक, या मोशन पोस्टर, में महेश बाबू को हाथ में त्रिशूल लिए रक्त के धब्बों के साथ दिखाया गया है। उनकी गर्दन पर एक रुद्राक्ष की माला है, जिस पर नंदी जी का झुमका भी है— यह चित्र ऐडवेंचर और पौराणिकता का शानदार मिश्रण दिखाता है। साथ ही, एक खास सीन में महेश बाबू नंदी जी पर सवार दिखाई देते हैं, जो उनके किरदार की ताकत और चुनौती को दर्शाता करता है।
‘वाराणसी’ सेट: ₹50 करोड़ में बनाया गया पवित्र शहर का सेट:
राजामौली ने रमोझी फिल्म सिटी, हैदराबाद में लगभग 50 करोड़ रुपये खर्च करके वाराणसी नगरी की अति सुंदर नकल बनवाई है। फिल्म की धार्मिक और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और भी प्रामाणिक महसूस करती है, क्योंकि यह सेट घाटों, मंदिरों और गलियों की जीवंत नकल दर्शा रहा है।
कहानी और अंदाज कैसे पहुंचा ग्लोब-ट्रॉटिंग से पौराणिकता तक:
पहले यह माना गया था कि फिल्म एक ग्लोब-ट्रॉटिंग एडवेंचर होगी, लेकिन अब ‘वाराणसी’ नाम से संकेत मिलता है कि कहानी में भारतीय पौराणिकता और समय-प्रवर्तन जैसा तत्व हो सकता है।रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म विल्बर स्मिथ की शैली से प्रेरित है: एक साहसिक, जंगल-एडवेंचर जो ऐतिहासिक और पौराणिक तत्वों से भरा है।
फिल्म के कलाकार और सेटअप:
महेश बाबू: मुख्य नायक, वीरता भराऔर तीव्र अभिनय करेंगे।
प्रियंका चोपड़ा: ‘मंदाकिनी’ नाम की भूमिका में: उनके किरदार की झलक पहले ही सामने आ चुकी है।
पृथ्वीराज सुकुमारन: मुख्य खलनायक ‘कुंभा’ की भूमिका में।
संगीत: मल्टी-ऑस्कर विजेता एम. एम. कीरवाणी करेंगे।
पर्दे पर कब दिखाई देगी वाराणसी:
फर्स्ट लुक की पूरी झलक नवंबर 2025 में दिखाने की बात कही गई है। शुरुआती रिपोर्ट्स में फिल्म 25 मार्च, 2027 को रिलीज़ हो सकती है, लेकिन अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह फिल्म 120+ देशों में रिलीज़ की भी तैयारी में है, जो इसे एक ग्लोबल प्रोजेक्ट बनाता है।
“वाराणसी” नाम से ही स्पष्ट है कि राजामौली इस बार एक भावुक लेकिन दिलचस्प कहानी प्रस्तुत कर रहे हैं। महेश बाबू का यह नया अवतार उनके फैंस को रोमांच से भर रहा है, और बड़े पवित्र और अति सुंदर सेटअप के साथ यह फिल्म बड़े पर्दे पर तहलका मचाने की पूरी तैयारी में है। SSMB29 अब सिर्फ एक नंबर नहीं, बल्कि एक ओडिसी बनने जा रही है।
