Toshi Gupta: क्या आप भी मानसून में जंगल सफारी का मजा नहीं ले पाते? क्या आप भी इस बात से परेशान हैं कि, मानसून में भारत के नेशनल पार्क बंद कर दिए जाते हैं? यदि हां, तो चलिए जानते हैं, आखिर क्यों मानसून में सभी नेशनल पार्क बंद रहते हैं? कैसे नेशनल पार्क बंद करने से पर्यटकों की जान बच सकती हैं?

मानसून में भारत के नेशनल पार्क क्यों बंद रहते हैं?

मानसून में भारत के नेशनल पार्क बहुत से कारणों से बंद रहते हैं। यह सीजन सभी जानवरों के लिए ब्रीडिंग सीजन होता हैं। जिससे उनको बहुत से फायदे होते हैं। बारिश के समय नई घास उगती हैं। जिसकी वजह से वह अपने शिशुओं को भरपूर पोषण दे पाते हैं।

दूसरा कारण पर्यटकों की सुरक्षा, यह एक गंभीर समस्या हैं। जिसकी वजह से नेशनल पार्क बंद रहते हैं। बारिश के समय जंगलों में फिसलन, कीचड़ की दिक्कत बढ़ जाती हैं। जिसके कारण जंगल सफारी फिसल सकती हैं। जिससे बड़ा हादसा हो सकता हैं।

किस समय नेशनल पार्क बंद किए जाते हैं ?

भारत के नेशनल पार्क जगह के हिसाब से बंद होते हैं। यदि हम मध्य प्रदेश की बात करें तो, यहाँ 1 जुलाई से 30 सितंबर तक नेशनल पार्क बंद रहते हैं। वहीं कर्नाटक में जून से सितंबर तक बंद रहते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत में अलग अलग समय पर मानसून दस्तक देता हैं। हालांकि, 15 जून से 31 अक्टूबर तक ज्यादातर सारे नेशनल पार्क बंद कर दिए जाते हैं।

कब तक करना होगा पर्यटकों को नेशनल पार्क खुलने का इंतजार?

पर्यटकों को नेशनल पार्क खुलने का बेसबरी से इंतजार हैं। लगभग अक्टूबर के बाद मानसून खतम हो जाता हैं। जिसके बाद सभी नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व आम जनता के लिए खोल दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *