Rahul Gandhi


Suvangi Pradhan: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद, पार्टी ने दिल्ली में मल्लिकार्जुन खड़गे के घर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक बुलाई…बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पार्टी का हाईकमान और राहुल गांधी भी शामिल रहे…


कांग्रेस ने दावा किया की इलेक्शन के दौरान इलेक्ट्रोरल प्रक्रिया में अनियमितताएं थीं
बैठक का एजेंडा साफ था, बिहार चुनाव में हुई हार के कारणों का विश्लेषण और आगे की रणनीति तय करना…कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व का मत है कि सिर्फ हार का मामला नहीं है, बल्कि चुनाव में गड़बड़ी हुई है…पार्टी ने नतीजों की समीक्षा में यह दावा दोहराया कि इलेक्ट्रोरल प्रक्रिया में अनियमितताएं थीं और यह मामला सिर्फ राजनीतिक हार नहीं, लोकतांत्रिक संकट भी हो सकता है…


राहुल ने चुनाव आयोग पर वोटर लिस्ट और एसआईआर प्रक्रिया में धोखाधड़ी के पुख्ता सबूत होने का दावा किया


राहुल गांधी ने इस मौके पर अपने आरोपों को फिर दोहराया…उन्होंने चुनाव आयोग पर वोटर लिस्ट और एसआईआर प्रक्रिया में धोखाधड़ी के पुख्ता सबूत होने का दावा किया है…कांग्रेस का कहना है कि अगले 2 हफ्तों में वो पूरी रिपोर्ट और दस्तावेज सार्वजनिक करेंगे, जिससे उनकी गड़बड़ी की बात साबित हो सके…बैठक में संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे…कांग्रेस द्वारा यह भी कहा गया है कि वह सिर्फ आलोचना नहीं करना चाह रही, बल्कि वास्तविक सबूत के आधार पर लोकतांत्रिक प्रणाली की मजबूती के लिए कदम उठाएगी…


क्या कांग्रेस वाकई चुनाव आयोग पर दबाव बना पाएगी
इस बयानबाजी के बाद राजनीतिक हलकों में यह बहस तेज हो गई है कि क्या कांग्रेस वाकई चुनाव आयोग पर दबाव बना पाएगी और जनता को अपने आरोपों के समर्थन में ठोस प्रमाण दे सकेगी…विपक्ष गठबंधन और सत्ता पक्ष के बीच रणनीतिक लड़ाई अब नए मोड़ पर पहुंच चुकी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *