Toshi Gupta: क्या आपने कभी 1 लाख की कीमती वाली चप्पल खरीदी हैं ? या कभी सोचा हैं कि, मामूली चप्पल की कीमती भी 1 लाख रुपय हो सकती हैं ? अगर नहीं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं एक एसी भी चप्पल हैं जिसकी कीमत 1 लाख से ज्यादा हैं। जी हां कोल्हापुरी चप्पल की कीमत 1 लाख रुपय से ज्यादा होती हैं। इस चप्पल की कारीगरी बहुत ही शानदार होती हैं। जिसकी वजह से हर कोई इसे खरीदना चहता हैं। क्या आपने कभी जानने की कोशिश करी हैं कि कोल्हापुरी चप्पल कैसे बनाई जाती हैं, या कहां मिलती हैं? अगर नहीं तो घबराई मत आज हम आपको बताएंगे कोल्हापुरी चप्पल का राज़।
कहां मिलती हैं कोल्हापुरी चप्पल ?
कोल्हापुरी चप्पल महाराष्ट्र के कोल्हापुर में पाई जाती हैं। कोल्हापुर अपनी कोल्हापुरी चप्पल के लिए फेमस हैं। यह चप्पल हर सीजन के लिए परफेक्ट हैं। यह बारिश में पेरों को टिका के रखती हैं। गर्मियों पेरों ठंडा रखती हैं। साथ ही, शुरुआती समय में कोल्हापुरी चप्पल मराठा योद्धाओं द्वारा पहनी जाती थी।
कैसे बनती हैं कोल्हापुरी चप्पल ?
कोल्हापुरी चप्पल बहुत ही खास तरीके से बनाई जाती हैं। इसको बनाने के लिए असली चमड़े का इस्तेमाल किया जाता हैं। इस चमड़े को घंटों तक पानी और नेचुरली तेलों में भिगाया जाता हैं। जिसके कारण असली चमड़ा नर्म हो जाता हैं। जिसके बाद इसे हाथों से डिजाइन किया जाता हैं। इसको बनाने के लिए किसी भी कैमिकल एलिमेंट की यूज़ नहीं किया जाता। यह इको – फ्रेंडली चप्पल हैं।
क्या हैं कोल्हापुरी चप्पल की खासियत ?
कोल्हापुरी चप्पल अपने आप में खास हैं। यह चप्पल इको – फ्रेंडली तरीके से बनाई जाती हैं। इस चप्पल की खास बात यह हैं कि इसको हाथों से बनाया जाता हैं। कोल्हापुरी चप्पल की सिलाई, डिजाइन और कारीगरी सब कुछ हाथों से किया जाता हैं। इसको बनाने में मशीन का इस्तेमाल नहीं किया जाता। यह चप्पलें काफी सुंदर और पारंपरिक होती हैं।
लेकिन क्या आपको पता हैं, कोल्हापुरी चप्पल सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पुरी दुनिया में मशहूर हैं। हाल ही में विदेशी ब्रांड Prada ने भी कोल्हापुरी चप्पल को लॉच किया हैं। जिसकी कीमत 1 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही हैं। इतना ही नहीं बल्कि दूसरे ब्रांड भी कोल्हापुरी चप्पल को लॉन्च करने की सोच रहे हैं।
