Suvangi Pradhan: पूर्वी चंपारण में आज सुबह से मतगणना शुरू होते ही राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है…जिले की 12 विधानसभा सीटों पर शुरुआत से लेकर अंतिम चरण तक मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम रहे…प्रशासन ने काउंटिंग हॉल में प्रत्याशियों, एजेंटों और अधिकारियों की सुव्यवस्थित मौजूदगी सुनिश्चित की…इस बीच, सबसे अधिक चर्चा में रही केसरिया सीट, जहाँ से जनता दल यूनाइटेड की उम्मीदवार शालिनी मिश्रा ने एक महत्वपूर्ण जीत दर्ज की है…


शालिनी मिश्रा ने अपनी जीत को जनता की उम्मीदों की जीत बताया
पहले राउंड में ही शालिनी मिश्रा ने बढ़त बनानी शुरू कर दी थी…यह बढ़त लगातार बढ़ती गई और अंतिम राउंड में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पर निर्णायक अंतर बना लिया…जीत की घोषणा के साथ ही जेडीयू खेमे में जश्न का माहौल बन गया…समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ पटाखे फोड़े और मिठाइयाँ बांटकर खुशी जाहिर की…मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, केसरिया की जनता ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं उसके लिए आभारी हूँ…आने वाले समय में विकास के हर वादे को पूरा करने का प्रयास करूंगी…


12 सीटों की काउंटिंग पर जिलेभर का है नजर
पूर्वी चंपारण की बाकी 11 सीट मोतिहारी, गोविन्दगंज, पकड़ीदयाल, पताही, हरसिद्धि, चिरैया, ढाका, मेहसी, कल्याणपुर, तुरकौलिया और मधुबन पर भी काउंटिंग जारी है…प्रशासन की ओर से लगातार अपडेट जारी किए जा रहे हैं, जबकि राजनीतिक दलों के दफ्तरों पर समर्थकों की भीड़ जुटी है…काउंटिंग केंद्रों के बाहर सुरक्षा बलों की तैनाती के बीच सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जिले की राजनीतिक दिशा इस चुनाव में किस ओर मुड़ती है…कई सीटों पर मुकाबला बेहद कड़ा बताया जा रहा है, जहाँ कुछ ही राउंड का अंतर परिणाम बदल सकता है…


केंद्रों के बाहर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में दिखी उत्सुकता
प्रशासन ने काउंटिंग को पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से पूरा करने के लिए पुख्ता व्यवस्था की है…पूर्वी चंपारण की सभी सीटों के आधिकारिक परिणाम जल्द ही जारी होने की संभावना है, लेकिन केसरिया से जेडीयू की जीत ने शुरुआती दौर में ही जिले की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *