Toshi Gupta: विशाल वीरू देवगन यानी बॉलीवुड के अजय देवगन एक बार फिर अपने फैंस के लिए बड़ा धमाका ले कर आ रहे हैं। रेड 2 और सन ऑफ सरदार 2 के सीक्वल के बाद अब दे दे प्यार दे 2 सीक्वल की बारी हैं। जी हां दे दे प्यार दे का दुसरा पार्ट 14 नवंबर को सिनेमाघरों में तहलका मचाने को तैयार हैं। आपको बता दें, इस फिल्म की एडवांस बुकिंग 11 नवंबर से शुरु हो चुकी हैं।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की धीमी हुई शुरुआत?

ऐसा माना जा रहा हैं दे दे प्यार दे 2 की प्री बुकिंग की हालत थोड़ी खस्ता रहीं। एडवांस बुकिंग के पहले दिन फिल्म की 25.96 लाख रुपये की कमाई हुई थी। जबकि, ब्लॉक टिकटों के साथ 1.46 करोड़ की कमाई हुई। आपको बता दें, दे दे प्यार दे 2 को प्री बुकिंग आप Book My Show, या District एप से कर सकते हैं।

क्या हैं फिल्म की कहानी?

दे दे प्यार दे 2 एक रोमकोम फिल्म हैं। जिसमें आपको रोमांस के साथ कॉमेडी का तड़का देखने को मिलेगा। इस फिल्म का कहानी पार्ट के अंत से शुरु होगी। इस बार फिल्म के किरदार आशीष और आयशा अपने उम्र के अंतर वाले रिश्ते की बात आगे बढ़ाएगें। अब देखना यह होगा आयशा के माता पिता इस उम्र के अंतर वाले रिश्ते को मंजूरी देंगें या नहीं।

कौन हैं फिल्म के निर्देशक और कलाकार?

दे दे प्यार दे 2 की निर्देशक अंशुल शर्मा हैं। वहीं इसके मुख्य कलाकार अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह , आर माधवन और तब्बू हैं। जबकि दे दे प्यार दे 2 के निर्माता भूषण कुमार, कृष्ण कुमार (टी-सीरीज़), लव रंजन और अंकुर गर्ग (लव फिल्म्स) हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *