Toshi Gupta: बॉलीवुड के सिम्बा रणवीर सिंह एक बार अपने दमदार कमबैक के लिए रेडी हैं। रणवीर सिंह की आखिरी फिल्म “रोकी और रानी की प्रेम कहानी” थी। जिसमें उनका रोमंटिक अंदाज फैंस को बेहद पसंद आया था। लेकिन अब “रोकी” यानी रणवीर सिंह एक रॉ-एक्शन फिल्म “धुरंधर” में नजर आएंगे। जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार हैं।
इस इंतजार को देखते हुए मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का टाइटल ट्रैक “जोगी” रिलीज किया है। जिसमें रणवीर सिंह बेहद खतरनाक रुप में नजर आ रहे हैं। 2 मिनट39 सेकेड के इस गाने की शुरुआत रणवीर सिंह के किलर लुक से होती हैं। जिसमें उनके हाथ में एक बंदूक दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा गाने में आपको ताबड़तोड़ गोलियां चलती हुई नजर आएंगी। “जोगी” में रणवीर सिंह का स्वैग साफ झलक रहा है। जो फैंस का दिल जीत रहा हैं। आपको बता दें, इस ट्रैक में मॉर्डन हिप-हॉप का तड़का भी लगाया गाया हैं। साथ ही, फिल्म का टाइटल ट्रैक “जोगी” हनुमानकाइंड, जैस्मीन सैंडलस, सुधीर यदुवंशी, शाश्वत सचदेव, मुहम्मद सादिक और रंजीत कौर ने मिलकर तैयार किया हैं। इसके अलावा, फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने रणवीर सिंह के जन्मदिन पर ‘धुरंधर’ का टीजर रिलीज किया था। जिसमें रणवीर सिंह के नए लुक ने सबको हिला कर रख दिया।
आपको बता दें, ‘धुरंधर’ एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म हैं। जिसमें रणवीर सिंह अंडर कवर जासूस के रुप में नज़र आएंगे। इस फिल्म में आपको देशभक्ति और जासूसी के अलग अलग रंग देखने को मिलेंगे। वहीं अगर हम इसके कलाकारों की बात करें तो इसमें संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, और अर्जुन रामपाल भी शामिल हैं। जबकि फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया हैं। यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को बड़े पर्दे पर उतारी जाएगी।
