Muskan Garg: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक ऐसे किरदार में नजर आने वाली हैं जो उनके अभिनय करियर में सबसे अच्छी भूमिकाओं में से एक होगा। मराठी लोक कलाकार विताबाई नारायणगांवकर की जीवनी पर आधारित बायोपिक ईथा में श्रद्धा कपूर अभिनेता रणदीप हुड्डा के साथ जल्द ही मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आने वाली है। मराठी लोक कला और तमाशा की दुनिया को जानने का यह अद्भुत अवसर होगा।

कौन थी विताबाई नारायणगांवकर?
विताबाई नारायणगांवकर महाराष्ट्र की लोक संस्कृति की सबसे चमकदार हस्तियों में से एक थीं। वे एक ऐसी कलाकार थीं जिन्होंने तमाशा जैसी पारंपरिक कला को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाय थाा। गरीब परिवार से आने के बावजूद उन्होंने अपने हुनर और दृढ़ इच्छाशक्ति से न केवल कला की दुनिया में नाम कमाया, बल्कि महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बनीं।

ईथा मराठी लोककला जानने का शानदार अवसर:
‘ईथा’ सिर्फ एक बायोपिक नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी महिला की यात्रा है जिसने कला को अपनी आत्मा बना लिया था। श्रद्धा कपूर के लिए यह रोल उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है, और दर्शकों को मराठी लोककला की समृद्ध परंपरा से जुड़ने का मौका मिलेगा, जो आधुनिकता में खोती जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, फिल्म की शूटिंग नारायणगांव, पुणे और सतारा के आसपास के ग्रामीण इलाकों में की जाएगी ताकि कहानी को यथार्थ रूप दिया जा सके। फिल्म का संगीत लोकसंगीत पर आधारित होगा जिसमें ढोलकी, हलगी और तुतारी जैसे पारंपरिक मराठी वाद्ययंत्रों की धुनें शामिल होंगी।

ईथा फिल्म के निर्देशन पर क्या बोली श्रद्धा कपूर?
फिल्म ईथा एक प्रसिद्ध मराठी फिल्ममेकर लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित की जा रही है और श्रद्धा कपूर इस भूमिका के लिए गहन तैयारी कर रही हैं। उन्होंने मराठी लोकनृत्य, पारंपरिक गायन और तमाशा की प्रस्तुति शैली की बारीकियां सीखनी शुरू कर दी हैं। श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर कहा है कि, “विताबाई नारायणगांवकर जैसी सशक्त और संवेदनशील महिला का किरदार निभाना उनके लिए सम्मान की बात है, जिन्होंने अपने संघर्ष से यह साबित किया कि कला सीमाओं से परे होती है।”
यह फिल्म निस्संदेह श्रद्धा कपूर को एक नए अभिनय मुकाम पर ले जाएगी और भारतीय सिनेमा को एक प्रेरणादायक कहानी प्रदान करेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *