Indian actor Govinda fall unconsciously in their home on tuesday night

रिया सिन्हा: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और पूर्व सांसद गोविंदा को मंगलवार की देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम को गोविंदा अपने घर पर अचानक बेहोश होकर गिर गए। इसके बाद उन्हें तुरंत मुंबई के जुहू स्थित क्रिटिकेयर अस्पताल ले जाया गया और आपातकालीन वार्ड (Emergency Ward) में दाखिल किया गया। इस खबर ने उनके प्रशंसकों और फिल्म इंडस्ट्री के साथियों को चिंतित कर दिया है।


दोस्त ने दिया हेल्थ अपडेट: कारण डिसओरिएंटेशन

गोविंदा के करीबी दोस्त और कानूनी सलाहकार, ललित बिंदल, ने उनकी सेहत का अपडेट दिया है। बिंदल ने बताया कि अभिनेता मंगलवार रात लगभग 8 बजे ‘डिसओरिएंटेशन’ (Disorientation-भ्रम/असंतुलन की स्थिति) के कारण असहज महसूस कर रहे थे, जिसके चलते वह बेहोश हो गए। रात 1 बजे के करीब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने पुष्टि की कि अभिनेता की स्थिति अब स्थिर है और वह डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं। अस्पताल में उनके कई आवश्यक टेस्ट किए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।


 फैंस चिंतित, जल्द ठीक होने की दुआएं

गोविंदा के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैली, जिसके बाद उनके फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे हैं। गौरतलब है कि गोविंदा एक दिन पहले ही दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र से मिलने के लिए अस्पताल गए थे, जहां वह काफी भावुक नजर आए थे। एक ओर धर्मेंद्र के स्वास्थ्य की चिंता के बीच अब गोविंदा के अस्पताल पहुंचने की खबर ने प्रशंसकों की बेचैनी बढ़ा दी है। डॉक्टरों को उम्मीद है कि टेस्ट रिपोर्ट्स आने के बाद उनकी बीमारी का सटीक कारण पता चलेगा और जल्द ही उन्हें छुट्टी मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *