Muskan Garg: दुनिया भर में लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाले पॉप किंग माइकल जैक्सन की ज़िंदगी पर आधारित बायोपिक फिल्म ‘माइकल’ का ट्रेलर आखिरकार जारी हो गया है। जब ट्रेलर सोशल मीडिया पर आया तब फैंस बहुत उत्साहित थे। यह फिल्म माइकल जैक्सन की सच्ची कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाएगी। इस फिल्म में माइकल जैक्सन के जीवन से जुड़े सभी उतार-चढ़ाव, संघर्ष, सफलता और बहस सब दिखाई गई हैं।
ट्रेलर में क्या क्या दिखाया गया है:
ट्रेलर की शुरुआत माइकल के बचपन से होती है, जहां उन्हें एक साधारण बच्चे से विश्व के सबसे बड़े स्टार बनने तक की यात्रा करते दिखाया गया है। फिल्म में उनकी मेहनत, परिवार के साथ जटिल रिश्ते और शोहरत के पीछे छिपे दर्द को बड़े ही भावनात्मक तरीके से दिखाया गया है। ट्रेलर के दृश्यों में माइकल के कुछ आइकॉनिक स्टेज परफॉर्मेंस जैसे “बिल्ली जीन”, “थ्रिलर” और “स्मूथ क्रिमिनल” को शानदार विजुअल्स और एनर्जी के साथ दोबारा जीवंत किया गया है।
भतीजे ने निभाई भूमिका:
फिल्म में माइकल जैक्सन का किरदार उनके भतीजे जाफर जैक्सन ने निभाया है, जो पॉप किंग की असली चाल और डांस स्टाइल को बखूबी दोहराते है। फैंस का कहना है कि जाफर की सुंदरता और लुक्स देखकर लगता है कि माइकल जैक्सन वापस आ गए हो।
फिल्म के निर्देशक और प्रोड्यूसर और भावनात्मक सोच:
‘माइकल’ के निर्देशन की कमान मशहूर डायरेक्टर एंटोनी फुक्वा ने संभाली है, जबकि प्रोडक्शन लायंसगेट और ग्रैहम किंग ने किया है। फिल्म में माइकल के करियर की ऊंचाइयों के साथ-साथ उनके निजी जीवन से जुड़ी विवादास्पद घटनाओं को भी संतुलित तरीके से दिखाने की कोशिश की गई है।
फिल्म के ट्रेलर ने यह साबित कर दिया है कि यह सिर्फ एक बायोपिक नहीं, बल्कि एक भावनात्मक सफर है, जो संगीत और मनोरंजन प्रेमियों के लिए एक तोहफा साबित होने वाला है।
फिल्म ‘माइकल’ अगले साल 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी, और फैंस बेसब्री से उस पल का इंतज़ार कर रहे हैं जब पॉप किंग की कहानी पर्दे पर फिर से जिंदा होगी।
