Surbhi yadav: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र को सोमवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर फैन्स में चिंता बढ़ गई थी। मंगलवार सुबह उनकी बेटी ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि उनके पिता अब स्थिर हैं और रिकवरी कर रहे हैं। उन्होंने लिखा, “मीडिया में फैली गलत खबरों पर ध्यान न दें”। पापा स्थिर हैं और बेहतर महसूस कर रहे हैं। कृपया हमारे परिवार को थोड़ी प्राइवेसी दें और उनके लिए दुआ करें।

वहीं उनकी पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, “धर्म जी अस्पताल में हैं और डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं। कृपया अफवाहों पर भरोसा न करें, वे जल्द स्वस्थ होंगे।”

परिवार और बॉलीवुड सितारों की अस्पताल में मौजूदगी

धर्मेन्द्र जी के बेटे सनी देओल और बॉबी देओल सोमवार देर रात अस्पताल पहुँचे। मंगलवार को हेमा मालिनी, ईशा देओल और अभय देओल को भी अस्पताल के बाहर देखा गया। अस्पताल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

उनकी तबीयत की खबर सुनते ही सलमान खान, शाहरुख खान , गोविंदा और अमीषा पटेल जैसे कई सितारे भी उनसे मिलने पहुँचे। सभी ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

फिल्म इवेंट रद्द, फैन्स की दुआएँ जारी

धर्मेन्द्र जी की तबीयत को देखते हुए मंगलवार शाम को होने वाला ‘तेरे इश्क़ में’ फिल्म का एल्बम लॉन्च इवेंट अमेज़न म्यूज़िक द्वारा रद्द कर दिया गया।
फिल्म की टीम ने अपने बयान में कहा, धर्मेन्द्र जी की तबीयत को देखते हुए हमने आज का इवेंट रद्द करने का निर्णय लिया है। हम सभी उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

सोशल मीडिया पर फैन्स लगातार दुआएँ मांग रहे हैं और पुराने वीडियो शेयर कर रहे हैं जिनमें धर्मेन्द्र जी अपने चिर-परिचित जोश में नजर आ रहे हैं।
मीडिया में पहली अफवाह पर हेमा मालिनी ने पोस्ट कर गुस्सा जाहिर किया
उन्होंने कहा
“क्या हो रहा है, यह बिल्कुल अक्षम्य है!
जिम्मेदार न्यूज़ चैनल कैसे किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबरें फैला सकते हैं जो इलाज का जवाब दे रहा है और स्वस्थ हो रहा है?
यह बहुत अपमानजनक और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार है।
कृपया परिवार और उनकी प्राइवेसी की ज़रूरत का सम्मान करें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *