Toshi Gupta: क्या आपको भी खाना खाने के बाद पेट दर्द या उल्टी जैसा होता हैं ? यदि हां तो कही ना कही आप भी फूड पैरासाइट्स का शिकार हो चुकें हैं ? क्या आप जानते हैं यह फूड पैरासाइट्स आपके दिमाग को पुरी तरह से खराब कर सकते हैं ? दिमाग ही नहीं बल्कि आपके पूरे शरीर को भी हानि पहुंचा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर क्या हैं फूड पैरासाइट्स? कैसे इन खतरनाक फूड पैरासाइट्स से कैसे बचें?
क्या हैं फूड पैरासाइट्स?
फूड पैरासाइट्स एक तरीके के छोटे-छोटे किड़े होते हैं। जो ज्यादातर हरी सब्जियों में पाए जाते हैं। यह छोटे-छोटे किड़े खाने के जरिए आपके शरीर में जाते हैं। यह किड़े शरीर में जाने के बाद आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। यह इतने खतरनाक होते हैं कि यह आपके दिमाग पर भी गंभीर असर डाल सकते हैं। इसके कुछ मुख्य लक्षण जैसे- दस्त, पेट दर्द, उल्टी, बुखार, थकान, और वजन घटना हैं।
किन- किन सब्जियों में फूड पैरासाइट्स पाए जाते हैं?
यह पैरासाइट्स आमतौर पर बारिश के मौसम में पाए जाते हैं। यह कुछ स्पेसिफिक सब्जियों में देखने को मिलते हैं। जैसे- फूल गोभी, पत्तागोभी, बैंगन, तुरई, परवल, शिमला मिर्च, अरबी, भिंडी आदि। यह किड़े बहुत छोटे होते हैं। जो आसानी से इन सब्जियों में पैदा हो जाते हैं।
खतरनाक फूड पैरासाइट्स से कैसे बचें?
फूड पैरासाइट्स से बचने के कुछ आसान तरीके-
1- सभी सब्जियों को अच्छे से साफ करके खाएं।
2- सभी हरी सब्जियों को सही से फ्रिज में रखें।
3- सब्जियों को गरम पानी से धोए।
4- fresh सब्जियों का यूज करें।
5- साथ ही समय समय पर अपने हाथ भी धोते रहे।
