Muskan Garg: भारतीय सिनेमा के इतिहास में ‘बाहुबली’ नाम एक ऐसी पहचान बन चुका है जो न सिर्फ फिल्मों में, बल्कि भारतीय विजुअल इफेक्ट्स और कहानी कहने के तरीके में एक नई क्रांति लाया है। एनिमेटेड सीरीज़ ‘बाहुबली: द एटर्नल वॉर’ के जरिए अब इसी भव्य गाथा को एक नए रूप में पेश किया जा रहा है। हाल ही में इसका टीज़र रिलीज़ हुआ है, और सोशल मीडिया पर फैंस ने इसे “राजामौली का मास्टरस्ट्रोक” और “भारतीय एनीमेशन का स्वर्ण युग” कहकर सराहा है।

किसके अंडर में बन रही है और कब होगी रिलीज़:
एस.एस. राजामौली के क्रिएटिव सुपरविजन में निर्मित इस एनिमेटेड सीरीज़ को नेटफ्लिक्स पर प्रदर्शित किया जाएगा। टीज़र की शुरुआत महिष्मती साम्राज्य से होती है, जहाँ भल्लालदेव और अमरेंद्र बाहुबली के बीच एक नया सत्ता संघर्ष देखने को मिलता है। शानदार विजुअल्स, संगीत और संवादों ने दर्शकों को चकित कर दिया।

सोशल मीडिया पर फैंस और राजमौली ने क्या कहा:
फैंस ने सोशल मीडिया पर कमेंट करते हुए लिख की, “यह किसी हॉलीवुड लेवल के एनीमेशन से कम नहीं है। ” वहीं कई दर्शकों ने इसे भारतीय एनीमेशन इंडस्ट्री के लिए “गेम चेंजर मोमेंट” बताया।
राजामौली ने टीज़र लॉन्च के दौरान कहा, “बाहुबली केवल एक कहानी नहीं, बल्कि एक भाव है। मैं चाहता था कि नई पीढ़ी इसे एक नए माध्यम से महसूस करे, और एनिमेशन इसके लिए सबसे सही तरीका है। ”

एनिमेटेड फिल्म की खासियत:
‘बाहुबली: द एटर्नल वॉर’ में एनिमेशन के माध्यम से महिष्मती के योद्धाओं, राजनीतिक षड्यंत्रों और युद्धों की गहराई को एक नई दृष्टि से प्रस्तुत किया गया है। फिल्मी जोश, संघर्ष और अद्भुत विजुअल मैजिक के साथ, यह सीरीज़ एक अलग तरह का अनुभव देगी।
टीज़र के पहले कुछ घंटों में ही लाखों लोगों और दर्शकों की उम्मीदें ऊपर उठ गई हैं। यदि सीरीज़ ने अपने वादे को पूरा किया, तो यह कहना गलत नहीं होगा कि “बाहुबली: द एटर्नल वॉर” भारत में एनिमेशन का एक नया युग शुरू करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *