Toshi Gupta: क्या आपने कभी ऐसे टूथब्रश के बारे में सुना हैं, जो घर बैठे आपकी चोरी पकड़ सकता हैं? यकीन करना मुश्किल हैं ना, पर ब्रिटेन से एक एसी ही खबर सामने आई हैं। जहां एक महिला ने टूथब्रश की मदद से अपने पति का पर्दा फाश किया। जी हां, उसने अपने पति के अफेयर के बारे में पता लगाने के लिए किसी डिटेक्टिव या पुलिस का नहीं बल्कि एक टूथब्रश का सहारा लिया। चलिए जानते हैं आखिर क्या हैं यह पूरा मामला ? और क्या हैं इस चमत्कारी टूथब्रश का राज़?

क्या हैं पुरी कहानी ?

दरअसल, ब्रिटेन में एक महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती थी। वह अपने बच्चों की ब्रश करने की आदत से बहुत परेशान थी। जिसके चलते उसनें एक इलेक्ट्रिकल टूथब्रश का सहारा लिया। महिला ने अपने डिजिटल टूथब्रश को अपने स्मार्ट फोन से कनेक्ट कर लिया। जिसके बाद उसके फोन पर टूथब्रश की हर एक हरकत शो होने लगी। जैसे टूथब्रश कब यूज़ हुआ, कितने बजे यूज हुआ, कितनी देर यूज हुआ आदि।

लेकिन एक दिन महिला ने ध्यान दिया की डिजिटल टूथब्रश अपने समय के बाद दुबारा यूज़ हुआ हैं। जिस समय उसका पति ओफिस में होता हैं। उसी समय वह ब्रश यूज किया जाता हैं। जिसके बाद महिला को अपने पति पर शक हुआ। उसने थोड़ा ओर ध्यान दिया तो पता चला की हर शुक्रवार को टूथब्रश का समय बदलता हैं। जिसके बाद उसका शक यकीन में बदल गया। क्योंकि उसका पति हर शुक्रवार ओफिस का बहाना देकर दूसरी महिला के साथ अपने ही घर में समय बिताता था।

क्या हैं डिजिटल टूथब्रश ?

डिजिटल टूथब्रश को इलेक्ट्रिकल टूथब्रश भी कहा जाता हैं। जिसे आज के समय में हर कोई यूज़ करना चाहता हैं। यह टूथब्रश आपके स्मार्ट फोन से ब्लूटूथ के जरिए कनेक्ट हो जाता हैं। साथ ही साथ आप इसमें 2 मिनट का टाइमर भी सेट कर सकते हैं। अगर हम इसकी कीमत की बात करें तो 600 रुपय से 13000 रुपय तक हैं।

क्या हैं इलेक्ट्रिकल टूथब्रश के फायदे ?

आइए अब आपको बताते हैं इलेक्ट्रिकल टूथब्रश के कुछ फायदे-

1- इलेक्ट्रिकल टूथब्रश यूज़ करने से आपकी गम प्रॉब्लम कम होती हैं।
2- यह मैन्युअल ब्रश से अच्छी सफाई करता हैं।
3- इसमें परफेक्ट प्रेशर सेंसर होते हैं। जिसकी वजह से एक प्रेशर लेवल मेन्टेन रहता हैं।
4- इसे इस्तेमाल करने से स्वेलिंग और ब्लीडिंग का रिस्क काम होता हैं।
5- साथ ही साथ आपके ब्रश बदलने के खर्चे को भी काम करता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *