Toshi Gupta: क्या आप भी कभी एसी इंटर्नशिप के बारे में सुना हैं, जिसकी लोकेशन आपका घर, आपका बेड हो ? अगर नहीं तो, आज हम आपको एक एसी अनोखी स्लीपिंग इंटर्नशिप के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां आपको सोने के पैसे मिलते हैं। जी हां, वाक़ेफ़िट नाम की कंपनी एक ऐसा स्लीप इंटर्नशिप प्रोग्राम देती हैं, जहां आपको 9 घंटे सोने के पैसे मिलते हैं। चलिए जानते हैं क्या हैं यह स्लीप इंटर्नशिप प्रोग्राम ?

क्या हैं स्लीप इंटर्नशिप प्रोग्राम ?

स्लीप इंटर्नशिप प्रोग्राम एक तरीके का इंटर्नशिप प्रोग्राम हैं। जो वाक़ेफ़िट नाम की कंपनी आयोजित कराती हैं। इस स्लीप इंटर्नशिप प्रोग्राम में कैंडिडेट को 90 दिनों तक 8 से 9 घंटो की नींद लेनी होती हैं। यह इंटर्नशिप प्रोग्राम उन लोगों के लिए लांच किया गया हैं, जिन्हें रात में नींद नहीं आती। इस इंटर्नशिप के दोरान वाक़ेफ़िट एक स्लीपिंग मैट्रेस्स और स्लीप ट्रैकर देती हैं। जिसकी मदद से आपकी स्लीप को ट्रैक किया जाता हैं। साथ ही, 90 दिन की इंटर्नशिप खत्म करने के बाद आपको 9 लाख का इनाम दिया जाएगा।

आखिर स्लीप इंटर्नशिप प्रोग्राम में कैसे पार्टिसिपेट करें ?

स्लीप इंटर्नशिप में पार्टिसिपेट करने के लिए आपको वाक़ेफ़िट की ओफिशियल पर जाना होगा। वहां आप APPLY TO BE A SLEEP INTERN के ओपशन पर क्लिक कर के अप्लाई कर सकते हैं। इस इंटर्नशिप में APPLY करने वाले इंटर्न के पास कुछ खासियत होनी चाहिए जैसे-

1- नैपिंग में माहिर होना चाहिए।
2- बिना ब्रेक के 8-9 घंटे सोने की क्षमता होनी चाहिए ।
3- साथ ही काम के बीच, मुवी के बीच सोना आना चाहिए।

कौन थी साल 2024-25 की विजेता ?

साल 2024-25 में हुई इस स्लीप इंटर्नशिप प्रोग्राम की विजेता साईश्ररी पाटिल थी। साईश्ररी पाटिल भारत के बेंगलुरु की रहने वाली हैं। उन्होनें इस स्लीप इंटर्नशिप प्रोग्राम को बखुबी निभा के दिखाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *