Muskan Garg: हाल ही में फराह खान द्वारा निर्देशित 2010 की कॉमेडी फिल्म तीस मार खान का सीक्वल बनने की खबरें आने से अक्षय कुमार एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म बुरी तरह फ्लॉप होने के बावजूद, अब खबरें हैं कि फिल्म का सीक्वल बनाने का काम शुरू हो गया है।
तीस मार खान क्यों फ्लोप हुई और उसके सीक्वल में क्या नया बनाया जाएगा:
उस समय तीस मार खान एक बड़ी बजट की फिल्म थी, जिसका गाना शीला की जवानी बहुत लोकप्रिय हुआ था। लेकिन फिल्म की कहानी और पटकथा अच्छी नहीं थी, इसलिए दर्शकों को हंसा नहीं पाई। मेकर्स ने कहा कि वे अपने पिछली गलतियों से सीख लेकर “तीस मार खान 2” को अधिक मनोरंजक, तेज-तर्रार और भावनात्मक बनाना चाहते हैं। 
अक्षय के साथ कौन दिखेगा पर्दे पर:
अक्षय कुमार के फैंस और मीम प्रेमियों को फराह खान ने एक बड़ी खुशखबरी दी है। समाचारों के अनुसार, वह जेन जी ऑडियंस के लिए तीस मार खान, फिल्म का सीक्वल बनाने जा रही हैं और अनन्या पांडे भी इस फिल्म में देखने को मिलेगी । फराह ने उन्हें कैट्रिना कैफ की छोटी बहन का किरदार देने की बात कि है। ट्विंकल खन्ना-काजोल के शो ‘टू मच’ में फराह और अनन्या हाल ही में अतिथि के तौर पर मौजूद थीं तभी बातचीत के दौरान ‘तीस मार खान’ का ज़िक्र हुआ। तबसे सोशल मीडिया पर ये वाइरल हो गया है कि ‘तीस मार खान’ का सीक्वल बनने जा रहा है।
फिल्म की शूटिंग कब होगी शुरू:
फिल्म की शूटिंग 2026 की शुरुआत में शुरू हो सकती है और अक्षय कुमार ने अपने व्यस्त शेड्यूल में इसके लिए कुछ समय निकालने का वादा किया है। फराह खान ने कहा है कि फिल्म सिर्फ कॉमेडी नहीं होगी, बल्कि एक्शन और थ्रिलर भी होगी जो दर्शकों को खूब एंटरटेन करेगी।
अब देखना यह होगा कि क्या अक्षय कुमार इस बार दर्शकों को ‘तीस मार’ एंटरटेनमेंट दे पाएंगे या फिर इतिहास खुद को दोहराएगा। फिलहाल फैन्स इस खबर से बेहद उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर #TeesMaarKhan2 ट्रेंड करने लगा है।
