आदेश चौहान : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग खत्म हो चुकी है. इस सियासी जंग में कुछ खास सीटें रही, जिनमें तेजस्वी यादव की राघोपुर सीट, तेज प्रताप यादव की महुआ और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की तारापुर सीटें थीं. लालू प्रसाद यादव की फैमिली, नीतीश कुमार जैसे लोगों ने मतदान कर दिया है.फोकस में रहने वाली दूसरी सीटें अलीनगर थी, जहां से सिंगर मैथिली ठाकुर बीजेपी टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं. डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा की लखीसराय, JDU के उम्मीदवार बाहुबली अनंत सिंह की मोकामा सीट, जिन्हें अपने विरोधी दुलार चंद यादव की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है और RJD के उम्मीदवार दिवंगत मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब की रघुनाथपुर सीट है.

चुनाव आयोग ने बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए

पहले चरण में कुल 1,314 उम्मीदवार मैदान में उतरे,कुल 45,341 मतदान केंद्र पर वोटिंग हुई. चुनाव आयोग ने वोटिंग को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे,चार लाख से अधिक मतदान कर्मी तैनात रहे और नजर रखने के लिए 65,481 पोलिंग एजेंट थे. बूथों की निगरानी के लिए कैमरे लगाए गए. चुनाव आयोग ने लाइव वेबकास्टिंग के जरिए सभी बूथों पर निगरानी रखी.

दूसरे चरण की सीटों पर मतदान अब 4 दिन बाद

दूसरे चरण के 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान 11 नवंबर को होगा और मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *