Muskan Garg: डबिंग आर्टिस्ट और सिंगर चिन्मयी श्रीपदा एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पूर्ववर्ती यौन उत्पीड़न मामले को लेकर फिर से ट्रोलिंग का सामना किया। चिन्मयी ने कुछ साल पहले तमिल फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध गीतकार वैरमुथु पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसके बाद उन्होंने #MeToo अभियान में अपनी आवाज उठाई। हालाँकि, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें बदनाम करते हुए अपमानजनक टिप्पणियां की हैं।

कौन है चिन्मयी क्यों है चर्चा में:
गौरतलब है कि चिन्मयी श्रीपदा दक्षिण भारत की प्रसिद्ध गायिका हैं, जिन्होंने कई हिट गाने गाए हैं और एक डबिंग आर्टिस्ट के रूप में भी नाम कमाया है। लेकिन #MeToo अभियान के बाद से उन्हें तमिल फिल्म इंडस्ट्री से बाहर कर दिया गया, जिससे उनका करियर काफी प्रभावित हुआ है। किंतु उसके बाद भी चिन्मयी ने अपने विचारों और अनुभवों को सोशल मीडिया पर साझा करना जारी रखा है।

ट्रोलिंग पर चिन्मयी ने क्या कहा:
चिन्मयी ने इस ट्रोलिंग के जवाब में एक ट्वीट कर कहा कि “जब भी कोई महिला सच्चाई बोलती है, समाज उसे ही गलत ठहराने लगता है। ” उन्होंने यह भी कहा कि ट्रोलर्स उनके निजी जीवन और करियर पर टिप्पणी करके उन्हें मानसिक रूप से परेशान करने की कोशिश कर रहे हैं।

चिन्मयी का समर्थन या विरोध:
चिन्मयी का समर्थन करते हुए कई यूजर्स ने लिखा है कि एक महिला को सच बोलने पर ट्रोल करना समाज की बुरी सोच को दर्शा रहा है। वहीं, कुछ लोग अभी भी इस मुद्दे पर असहमत हैं।
इस पूरी घटना ने फिर से यह प्रश्न उठाया है कि क्या भारत में महिलाएं आज भी अपने अनुभवों को खुलकर साझा कर सकती हैं? चिन्मयी श्रीपदा का मामला बताता है कि आज भी एक महिला को समाज के कटाक्ष और आलोचना का सामना करना पड़ता है फिर चाहे वो एक आम महिला हो या कोई सेलिब्रिटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *