Muskan Garg: बिग बॉस का तूफान तेज हो गया है। शो में प्रत्येक व्यक्ति के रंग दिखने लगे हैं। फरहाना की हर दिन किसी न किसी से लड़ाई होती है। हालाँकि, अब दर्शक भी उनकी बहस देखने से ऊब चुके हैं। फरहाना का घनसान शो भी इस वीक घर में चालू है। नए एपिसोड में उनका विवाद मृदुल तिवारी से हुआ है। फरहाना की कटु बातों का मृदुल ने अपनी चुप्पी तोड़ी और स्पष्ट रूप से बेबाक उत्तर दिया है।
लड़ाई होने पर क्या बोले मृदुल और फरहाना:
यूपी के सूरजपुर के मशहूर यूट्यूबर मृदुल तिवारी ने फरहाना पर हमला बोला। फरहाना ने उनके क्रूर उत्तरों को सुनकर बोलना बंद कर दिया है। वीडियो में मृदुल को फरहाना ने मूर्ख बताया है। यूट्यूबर ने इससे चिढ़कर पूछा: अगर हम सब बेवकूफ हैं, तो आप इतनी पढ़ी-लिखी हमारे बीच में क्या कर रही हैं? फरहाना कहती है कि मृदुल ये सब अपने मास्टर (गौरव खन्ना) को सुना रहे हैं। जवाब में मृदुल ने मान लिया कि गौरव मास्टर हैं और वे दुमछल्ले हैं, लेकिन फरहाना कढ़ाई है, वह कुछ पढ़ाई कर लेती तो आज कढ़ाई नहीं होती।
मृदुल का फरहाना को करारा जवाब फरहाना की बोलती हुई बंद:
घरवाले मृदुल की वन लाइनर सुनकर सीटियां और ताली बजाने लगते हैं। वहीं इस बार सब फरहाना के खिलाफ दिखे। मालती की हंसी समाप्त होने का नाम नहीं ले रही थी। जिसका जवाब देते हुए फरहाना ने कहा कि तुम मेरे जूते पर हो और मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता। ठीक है, मैं इसकी जूती पर हूँ, मृदुल ने कहा।पिछले हफ्ते इसने अभिषेक को बॉयफ्रेंड बनने को कहा तब उसने इससे मना करते हुए इसे ठुड पर रख दिया बॉयफ्रेंड तो दूर की बात वो घर में इसका फ्रेंड तक नहीं है। यह सुनते ही फरहाना का मुंह उतर जाता है। वह उठकर वहां से चली जाती हैं।
मृदुल के फैंस की खुशी और प्रोत्साहन:
सोशल मीडिया पर ये प्रोमो छाया हुआ है। जिस तरह फरहाना की मृदुल ने बोलती बंद की है, वो देख ऑडियंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। फैंस मृदुल को शो में अपना स्टैंड लेते और अपना पक्ष रखता हुआ देख बहुत खुश हैं। उनका मानना है कैप्टन बनने के बाद से मृदुल का गेम अप हुआ है। उनका कॉन्फिडेंस बढ़ा है और वो बहुत अच्छा खेल रहे है। आगे देखना होगा कि इस लड़ाई पर वीकेंड का वार में सलमान किसका पक्ष लेते हैं फरहाना या मृदुल का..
