Muskan Garg: दाने दाने में केसर का दम हुआ पान मसाले का खेल खत्म। याचिकाकर्ता का कहना है कि सलमान खान से सारे अवॉर्ड्स वापस ले लिए जाने चाहिए।शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ जैसे कई एक्टर्स को मिस-लीडिंग ऐड्स के लिए घेरा जा रहा है और अब इस लिस्ट में सलमान खान का भी नाम जुड़ गया है।कोटा कंज्यूमर कोर्ट में उनके खिलाफ़ एक याचिका दायर की गई है, जिसके अंतर्गत राजश्री पान मसाला के लिए किया जाने वाला उनके एक ऐड को युवा पीढ़ी के लिए भ्रामक बताया गया है। इस मामले में कोर्ट ने सलमान और राजश्री कंपनी को लीगल नोटिस भेज दिया है।

याचिकाकर्ता कौन है?
सलमान खान के खिलाफ ये कंप्लेन सीनियर भाजपा लीडर और राजस्थान हाई कोर्ट में वकालत कर रहे इंदर मोहन सिंह हनी ने फाइल की है। इंडिया टुडे के मुताबिक इंदर ने कहा है कि कंपनी अपने पान मसाला के पाउच में केसर होने का दावा करती है। 5 रुपये इन पाउचों की कीमत है। जबकि केसर की कीमत प्रति किलो लगभग चार लाख रुपये है। यही कारण है कि इसमें केसर मिलने का दावा पूरी तरह से गलत है। इसके बावजूद, एक्टर्स इन पान मसालों को प्रमोट करते हैं।

विवादों के घेरे में मशहूर एक्टर्स:
राजश्री पान मसाला का ब्रांड एंबैसेडर सलमान खान हैं। ये कंपनी कई प्रकार के पान मसाले बनाती है। इसी बीच उनके द्वारा किए जाने वाले एक उत्पाद में केसर युक्त इलायची होने का दावा है। सलमान इसका प्रचार करते हैं, जिसकी वजह से सलमान विवादों में घिरे हुए है। शाहरुख, टाइगर श्रॉफ और अजय देवगन ने भी इससे पहले विमल पान मसाले का प्रचार किया था जिसकी वजह से उनको भी काफी विवादों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने भी पान मसाले के एड में केसर होने दावा किया था, जिस पर उनके खिलाफ कोर्ट में शिकायत भी दर्ज की गई थी।

याचिकाकर्ता ने क्या कहा?
शिकायतकर्ता ने कहा कि राजश्री कंपनी और सलमान दोनों मिलकर लोगों को धोखा दे रहे हैं और खासकर की युवाओं को। उनके ऐड कि वजह से युवा पान मसाला और तंबाकू खाने पर आकर्षित हो रहे है।जिससे कैंसर जैसी ख़तरनाक बीमारी का खतरा बड़ता जा रहा है। इंदर ने मांग की है कि इस तरह का प्रचार बंद किया जाए और सलमान खान को मिले पुरस्कार वापस लिए जाएं। कोटा कंज्यूमर कोर्ट ने मामले को ध्यानपूर्वक सुनकर सलमान और राजश्र कंपनी को नोटिस भेजा है और 27 नवंबर तक दोनों आरोपियों को इस मामले पर प्रतिक्रिया देने को कहा है। खबर लिखे जाने तक, उनकी तरफ़ से इस विषय पर कोई प्रतिक्रिया या बयान नहीं आया है।

विज्ञापन सलमान खान की इनकम का एक बड़ा जरिया है वो एक विज्ञापन के लगभग 4 करोड़ से 10 करोड़ रुपए चार्ज करते है अब देखने ये है कि सलमान खान और राजश्री कंपनी अपने बचाव में क्या बयान देते है या फिर अपनी गलती की स्वीकृति करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *