Toshi Gupta: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो खुब तेजी से वायरल हो रहा हैं। जिसमें एक बंदर इंसानों की तरह ब्लॉग्गिंग करते हुए नजर आ रहा हैं। इंसानों की तरह दिखने वाले इस बंदर का नाम मंकेश हैं। जो अपने ब्लॉग्गिंग से हजारों लोगों के दिल जीत रहा हैं। तो चलिए जानते हैं कौन हैं यह मंकेश भाई? क्या हैं इनके असली राज़?

कौन हैं मंकेश ?

मंकेश एक AI based ट्रेवल ब्लॉगर हैं। जिसने दिल्ली के छोले भटूरे, से लेकर प्रयागराज के संगम तक का सफर तय किया हैं। ट्रेवल ब्लॉगर मंकेश के इंस्टाग्रम पर 46.2 हजार फोलोवर्स हैं। मंकेश भाई की पॉपुलैरिटी इतनी ज़्यादा हैं, कि इनकी वीडियोस पर 727 हजार से ज्यादा लाइक्स और 10.2 मिलियन व्यूज हैं। इस अनोखे ट्रेवल ब्लॉगर को लोग खुब पसंद कर रहे हैं।

आखिर मंकेश का जन्म कैसे हुआ ?

मंकेश को जन्म देने वाला कोई ओर नहीं बल्कि Btech का एक मामूली छात्र हैं। उस छात्र का नाम आकाश हैं। जो उत्तर प्रदेश के हरदोइ में रहते हैं। आकाश तकरीबन 1 साल से AI पर काम कर रहे हैं। वह हाल ही में लांच हुए AI VEO-3 टूल की मदद से एसी शानदार विडीयो बनाते हैं। इसके अलावा कुछ बेसिक AI टुल की भी मदद लेते हैं।

क्या हैं AI VEO-3 टूल ?

AI VEO-3 टूल गूगल दीपमिंड दुवारा लांच किया गया हैं। जो की एक बेहतरीन टूल हैं। AI VEO-3 टूल के जरीए आप किसी भी टेक्स्ट को आसानी से विडियो में कन्वर्ट कर सकते हैं। जिसमें AI खुद आपकी विडियो में ऑडियो , डायलाग और विज़ुअल्स को ऐड कर देगा। अब कुछ मिनटों में आप AI VEO-3 टूल की मदद से एक बेहतरीन विडियो बना सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *