Suvangi Pradhan: दुबई में संपन्न हुए 2025 एशिया कप् के दौरान भारत और पाकिस्तान के मैचों में उठे विवाद के बाद, क्रिकेट का वैश्विक नियंत्रण संस्थान ICC ने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज़ हरिस राउफ को दो मैचों के प्रतिबंध और जुर्माने की सजा दी है…
राउफ ने भारतीय दर्शकों की ओर हाथ से दिखाया था विमान दुर्घटना का संकेत
सुपर 4 चरण में भारत के खिलाफ ख़ेलते समय हरिस राउफ ने भारतीय दर्शकों की ओर हाथ से विमान दुर्घटना जैसा संकेत दिखाया था…हाथ से विमान गिरता दिखाना, साथ ही 6-0 का इशारा भी किया था…कहा जा रहा है यह भारत-पाक विवाद में एक राजनीतिक संकेत था… ICC के बयान के अनुसार, इस तरह के व्यवहार को आर्टिकल 2.21 यानी अत्यधिक आक्रामक या अनुचित आचरण के अंतर्गत देखा जाता है…
ICC ने राउफ पे लगाया दो मैच का प्रतिबंध
इस व्यवहार के बाद ICC ने राउफ को 30 % मैच फीस का जुर्माना लगाया और 4 डेमेरिट पॉइंट्स दिए गए…पूरे 24 महीने में यदि किसी खिलाड़ी को 4 डेमेरिट पॉइंट्स मिल जाते हैं तो दो मैचों का स्वचालित प्रतिबंध लग जाता है…राउफ की दो घटनाओं के कारण 14 सितंबर और 28 सितंबर को भारत पाकिस्तान मुकाबलों में कुल 4 डेमेरिट पॉइंट्स जमा हो गए… इसके चलते ICC ने रऊफ को अगली पाकिस्तान दक्षिण अफ्रीका सीरीज़ के पहले दो वन-डे मुकाबलों से बाहर कर दिया है…
इस बार के विवाद ने राजनीतिक और सामाजिक भावनाओं को झकझोरा है।
भारत पाकिस्तान का क्रिकेट मुकाबला हमेशा से संवेदनशील रहा है और इसमें राष्ट्रीय-भावनाएँ गहराई से जुड़ी होती हैं…इस बार भी विवाद ने सिर्फ खेल को नहीं बल्कि राजनीतिक और सामाजिक भावनाओं को भी झकझोरा है…ICC ने स्पष्ट कर दिया है कि इस तरह का व्यवहार स्वीकार्य नहीं है और भविष्य में ऐसे संकेतों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे…पाकिस्तान टीम को अब अपने अगले मैचों में इस घटना की छाया के बीच उतरना होगा… भारतीय पक्ष एवं प्रशंसक वर्ग के लिए यह एक स्पोर्ट्समैनशिप सन्देश भी है — खेल में भावनाएँ हों, पर उन्हें नियंत्रण में रखना महत्वपूर्ण है.
