Muskan Garg: सोमवार को केरल राज्य फिल्म अवॉर्ड 2025 का ऐलान किया गया था। जिसकी लिस्ट में लिरिसिस्ट वेदन का नाम भी शामिल था। नेटिजंस ने उनका नाम सामने आने के बाद केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड पर सवाल उठाया है।
‘मंजुमल बॉयज’ फिल्म ने केरल स्टेट अवॉर्ड 2025 में धूम मचा दी। इस फिल्म ने कई अवॉर्ड जीते। वेदन को इस फिल्म के लिए बेस्ट लिरिसिस्ट का पुरस्कार मिला। उन्होंने फिल्म में एक हिट गाना लिखा था जिसका नाम “कुथांथ्रम” था। लेकिन वेदन का नाम घोषित होने के बाद से नेटिजंस ने केरल राज्य फिल्म पुरस्कार देने वालों को घेर लिया है। मुद्दे की बात यह है कि, ऐसा क्यों है? लिरिसिस्ट वेदन ने ऐसा क्या किया है? जिससे सोशल मीडिया पर इतना हंगामा मचा हुआ है..
क्यों हो था लिरिसिस्ट वेदन पर विरोध:
नेटिजंस वेदन को बेस्ट लिरिसिस्ट पुरस्कार देने से नाराज हैं क्योंकि पिछले साल उन पर कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। वेदन ने भी सार्वजनिक रूप से आरोपों की स्वीकृति करते हुए सबसे माफी मांगी थी। मामला अभी भी न्यायालय में है। सोशल मीडिया यूजर्स इसलिए वेदन को यौन उत्पीड़न के आरोपों के लिए पुरस्कार देने से नाराज हैं।
यूजर्स ने ज्यूरी को सुनाई खरी-खोटी:
वेदन को केरल राज्य फिल्म पुरस्कार मिलने पर कई लोग आक्रोशित हैं। ट्विटर पर एक व्यक्ति ने कहा, “केरल राज्य फिल्म पुरस्कार, राष्ट्रीय पुरस्कारों से भी अधिक दयनीय हैं।” जब वेदन और चिदंबरम जैसे लोग जीतते हैं और एक यूजर ने ट्वीट करते हुए कहा कि, “प्रकाश राज 2017 में दिलीप के खिलाफ गए।” 2025 में वेदन को पुरस्कार मिला। क्या अभी तक कुछ बदलाव हुआ है? ’
सोशल मीडिया पर नेटीजन की प्रतिक्रिया:
कुछ लोगों ने कहा कि इस बहस के बावजूद वेदन की लोकप्रियता बनी हुई है, जो “कैंसल कल्चर” की कमी या शोषित वर्ग के कलाकारों के प्रति सहानुभूति की ओर संकेत करता है।
साथ ही, विश्वविद्यालयों में उनके गानों को पाठ्यक्रम में शामिल करने पर बहस हुई है। कुछ लोगों ने इसे गलत माना है।
वर्तमान स्थिति:
1.) जमानत मिल चुकी है, लेकिन मुकदमा चल रहा है।
2.) अदालत ने कहा कि “रिश्ता टूटने” को एकदम अपराध नहीं माना जाना चाहिए।
3.) वेदन ने कुछ मामलों में इरादतन अभियोक्ता साजिश का भी दावा किया है।
मामला अभी भी सोशल मीडिया पर गर्माया हुआ है और वेदन अभी भी चर्चाओं में बने हुए है आगे जानना यह है कि जूरी और हाई कोर्ट क्या फैसला सुनाते है और नेटीजन शांत होते है या नहीं..
