Muskan Garg: हाल ही में कानपुर के एक गाँव में एक भयानक खौफ की कहानी सामने आ रही है। गांव में एक व्यक्ति को ‘नाककटवा’ कहा जाता है। वह झगड़ा होने पर दूसरे की नाक या उंगली काट देता है। दो साल में लगभग 50 लोग इसका शिकार बन चुके हैं। पीड़ित व्यक्ति ने तंग आकर डीएम ऑफिस में उसकी शिकायत की, जिसके बाद जिलाधिकारी ने मामले की जांच करने का आदेश दिया है।

पीड़ित की फरियाद:
काकवन थाना क्षेत्र के गांव गुमानीपुर से कुछ ग्रामीण जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को शिकायत करने पहुंचे। वहां उन्होंने एक अजीब शिकायत दी, जिसे डीएम और सभी अधिकारी और फरियादी सुनकर हैरान रह गए। पीड़ित ने बताया कि उनके गांव में एक युवक अलवर है जिसके दांत चूहे से ज्यादा पैने हैं। रोज के मामूली झगड़े में भी वह लोगों की नाक काट देता है।

पीड़ित ने क्या बताया:
गुमानीपुर गांव के पीड़ित अवधेश ने बताया कि पूरा गांव अलवर से डर गया है। अब तक, उसने 50 से अधिक लोगों की नाक काट दी है। उसकी इस हरकत का शिकार खुद अवधेश हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अलवर हिंसक है और छोटी-छोटी बातों पर विवाद करते हुए अचानक एक झपट्टा मारकर सामने वाले की नाक पर काट लेता है। कई लोगों की नाक इतनी गंभीर रूप से काट चुका है कि उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है।


अन्य ग्रामीण लोगों ने क्या कहा?
एक अन्य ग्रामीण ने बताया कि अगर कोई किसी तरह खुद को बचा लेता है तो अलवर उसका कान या अंगूठा चबा लेता है और अब लोग उससे इतने भयभीत हो गए हैं कि गांव में उसका पता नाम से नहीं बल्कि नककटा के घर से पूछा जाता है। महिलाएं और बच्चे भी उसके घर के पास से गुजरने से डरते हैं।

जिलाधिकारी ने क्या कहा:

मामले की गम्भीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल संबंधित डीसीपी को जांच के लिए भेज दिया। उन्होंने पुलिस को गांव में जाकर सच्चाई की जांच करने के लिए कहा कि अगर आरोप सही हैं तो आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने कहा कि गांव में किसी को ऐसा आतंक फैलाना नहीं चाहिए। पीड़ितों की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी कोशिश करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *